Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 08:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना में आग का तांडव, 20 करोड़ का सामान जलकर स्वाहा
बिहार

पटना में आग का तांडव, 20 करोड़ का सामान जलकर स्वाहा

June 29, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित महुली रोड पर रविवार देर रात तेल, रिफाइंड और डालडा के एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम लपटों में घिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

13 घंटे तक चला राहत अभियान

गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी समय लगा। मौके पर 30 से अधिक दमकल गाड़ियां और 100 से ज्यादा फायर कर्मियों को लगाया गया। आग बुझाने के लिए करीब 3 लाख लीटर पानी और 3500 लीटर फोम का इस्तेमाल किया गया। पानी पहुंचाने के लिए करीब 200 ट्रिप टैंकरों की मदद ली गई। लगातार 13 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया।अग्निशमन अधिकारी गया सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। लंबे प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। अब आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

20 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका

इस हादसे में गोदाम में रखा रिफाइंड, सरसों तेल और डालडा का बड़ा स्टॉक जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार करीब 20 करोड़ रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है। बताया जा रहा है कि इसी गोदाम से बिहार के कई जिलों में खाद्य तेल की सप्लाई होती थी।

सड़क पर बहने लगा तेल, पुलिस ने रोकी आवाजाही

आग की गर्मी से गोदाम में रखा तेल बाहर सड़क पर बहने लगा, जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई। सुरक्षा के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी। आसपास के लोगों को भी सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।

गोदाम मालिक ने बताई पूरी घटना

गोदाम मालिक विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि रात 1 बजकर 11 मिनट पर गार्ड ने आग लगने की सूचना दी। वह कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। उन्होंने बताया कि गोदाम में करीब 1200 टन सामान रखा था और इस हादसे में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

एक युवक झुलसा, जांच शुरू

घटना के दौरान एक युवक गाड़ी हटाने के प्रयास में मामूली रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं, लेकिन प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आएगी।

इसे भी पढ़ें : अब कोई नहीं कहेगा पराया… CM योगी ने बदली 106 परिवारों की किस्मत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब कोई नहीं कहेगा पराया… CM योगी ने बदली 106 परिवारों की किस्मत
Next Article 10वीं के छात्रों के लिए राहत की खबर, CBSE ने बदले भाषा नीति के नियम

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
बिहार

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.