Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 08:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गिरिडीह के सब-रजिस्ट्रार को रामगढ़ में पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट
Headlines

गिरिडीह के सब-रजिस्ट्रार को रामगढ़ में पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट

June 30, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सब-रजिस्ट्रार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : झारखंड के रामगढ़ जिले से एक बेहद हैरान करने वाली और दुखद खबर सामने आई है। यहां के मांडू थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर गिरिडीह के सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की लाठी-डंडों, ईंट और पत्थरों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बालेश्वर पटेल हूल दिवस की छुट्टी पर अपने पैतृक गांव आए हुए थे। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और प्रशासनिक महकमे में भी शोक की लहर है।

सुबह के वक्त जमीन देखने गए थे बालेश्वर पटेल

घटना मंगलवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि लगभग 53 वर्षीय बालेश्वर पटेल ने कुछ महीने पहले ही गांव के ही महेश प्रसाद (स्व. रामप्रसाद साव के परिवार) से करीब 11 डिसमिल जमीन खरीदी थी और उसकी रजिस्ट्री भी कराई थी। इस जमीन पर उन्होंने अपना घर बनाने के लिए डीप बोरिंग करवाई थी। मंगलवार की सुबह जब वह अपनी इस नई जमीन पर लगे समर्सिबल पंप और बोरिंग में पाइप डालने का काम देखने पहुंचे, तभी वहां विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते करीब एक दर्जन महिला और पुरुषों ने उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गईं सांसें

हमले में बालेश्वर पटेल को गंभीर चोटें आईं और वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने की कोशिश भी की गई, लेकिन हमलावर किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में रांची रोड स्थित ‘दी होप हॉस्पिटल’ लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मांडू विधायक तिवारी महतो, जिला परिषद सदस्य सर्वेश सिंह और स्थानीय मुखिया समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।

पत्नी ने आवेदन देकर लगाया साजिश का आरोप

मृतक की पत्नी रीता देवी ने इस मामले में मांडू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में रामू साव उर्फ ज्ञानी साव, विष्णु कुमार, संतोष साव उर्फ पम्पम, पूजा देवी, रूबी देवी, शकुंतला देवी, नन्दु और उनकी बेटी डोली कुमारी सहित कुल आठ लोगों को नामजद किया है। इसके साथ ही उन्होंने हुवाग गांव के हेमंत पांडे और दिनेश्वर साव पर भी इस पूरी वारदात की साजिश रचने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।

पुलिस एक्शन में, चार लोग हिरासत में लिए गए

घटना की जानकारी मिलते ही मांडू थानाेदार सदानंद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर और अस्पताल पहुंचे। रामगढ़ के एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक स्पेशल टीम बनाई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक एक महिला और तीन पुरुषों समेत कुल चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और बहुत जल्द ही सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : “क्रांति की चिंगारी कभी नहीं बुझती”… संघर्ष का संदेश याद दिला गये सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“क्रांति की चिंगारी कभी नहीं बुझती”… संघर्ष का संदेश याद दिला गये सीएम हेमंत
Next Article कैरम बोर्ड से शतरंज की बिसात तक… BFCL में दिखी जीत की जिद

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
बिहार

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026
बिहार

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.