Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 9 October, 2026 • 04:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उज्जैन में बारिश का कहर: मंदिर डूबे, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित
देश

उज्जैन में बारिश का कहर: मंदिर डूबे, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित

July 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
उज्जैन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। धार्मिक नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रामघाट के आसपास बने कई छोटे-बड़े मंदिर पानी में डूब गए। वहीं राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में सड़कों और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।लगातार बारिश के कारण शिप्रा नदी उफान पर है। नदी का पानी प्रसिद्ध रामघाट तक पहुंच गया है, जिससे आसपास के कई मंदिर जलमग्न हो गए। श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

भोपाल में पहली बारिश ने खोली तैयारियों की पोल

राजधानी भोपाल में कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से लंबा जाम लगा और कई नाले उफान पर आ गए। कुछ इलाकों में घरों तक पानी पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। पहली ही तेज बारिश में शहर की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं।उज्जैन के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। प्रशासन ने राहत और बचाव दलों को अलर्ट पर रखा है और संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अगले पांच से छह दिन सक्रिय रहेगा मानसून

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मध्य भारत में अगले पांच से छह दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है। 3 और 4 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : ई-रिक्शा चालकों की शिकायत के बाद बड़ा फैसला, BAT-BMS App हटाया गया
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleई-रिक्शा चालकों की शिकायत के बाद बड़ा फैसला, BAT-BMS App हटाया गया
Next Article ‘यह मेरे लिए Embarrassing है’… वित्त मंत्री ने लौटाई अपनी सिक्योरिटी

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026
झारखंड

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026
उत्तर प्रदेश

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026

यूपी में ₹7.55 लाख करोड़ का महा-निवेश, सीएम योगी बोले- तुरंत सुलझाएं इन्वेस्टर्स की परेशानी

October 8, 2026

रामविलास को याद कर भावुक हुए सीएम योगी, कहा- अब यूपी भी देगा बिहार जैसा मान

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.