WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरही। जैक द्वारा जारी इंटर कला के रिजल्ट में बरही अंतर्गत बरसोत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष स्कूल की कुल 52 छात्राएं ने इंटर कला की परीक्षा दी थी। इसमें दीपा लिंडा 72 प्रतिशत, ज्योति कुमारी 69 प्रतिशत, नेहा कुमारी 67.2 प्रतिशत समेत 49 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई हैं। जबकि 3 छात्रा द्वितीय श्रेणी से पास हुई है। छात्राओं की इस सफलता पर स्कूल की वार्डन सह शिक्षिका ज्योति वर्मा, शिक्षिका नेहा कुमारी, सुषमा टोप्पो, संयुक्ता सिंह, पूनम कुमारी
समेत अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरतलब हो कि इस वर्ष की परीक्षा शत प्रतिशत रहा और छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

