Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 03:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाप को मा’रकर सड़र पर फेंक दी ला’श, वजह हैरान करने वाली
Headlines

बाप को मा’रकर सड़र पर फेंक दी ला’श, वजह हैरान करने वाली

July 16, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Dhanbad : धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बाप ने जिस बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने मामूली बात पर उनकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि पिता ने घर की पुरानी स्कूटर और साइकिल बेच दी थी। बस इसी बात को लेकर बेटे का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने लाठी उठाई और अपने ही बाप को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बलियापुर थाना क्षेत्र के दोलाबड़ पंचायत स्थित पंचायत भवन के पास खैरबाड़ी टोला की है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय विनोद गोप के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोप में उनके 28 वर्षीय बेटे माथुर गोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गुस्से में खो बैठा आपा, पिता पर बरसाई लाठियां

पुलिस के मुताबिक, बाप और बेटे के बीच पहले भी घरेलू विवाद होते रहते थे। इस बार विवाद की वजह घर की पुरानी स्कूटर और साइकिल बनी। पिता ने दोनों सामान बेच दिए थे, जिससे बेटा काफी नाराज था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि माथुर गोप ने लाठी उठाकर अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर कई वार होने से विनोद गोप की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद सड़क किनारे फेंक दी लाश

बाप की मौत के बाद आरोपी ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि मामला किसी और दिशा में चला जाए। लेकिन उसकी यह कोशिश ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। घटना की सूचना मिलने के बाद बलियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव से करीब 30 मीटर दूर सड़क पर खून के निशान मिले। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से मृतक की साइकिल और आरोपी की चप्पल मिली। कुछ देर बाद जब आरोपी अपनी साइकिल और चप्पल लेने वापस घटनास्थल पर पहुंचा तो ग्रामीणों को उस पर शक हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

नशे का आदी बताया जा रहा आरोपी

ग्रामीणों के मुताबिक, माथुर गोप कभी-कभार मजदूरी करता था और नशे का भी आदी था। गांव में पिता और बेटे के बीच अक्सर झगड़े की बात भी सामने आई है। मृतक की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी पश्चिम बंगाल में हो चुकी है।

बलियापुर थाना के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में खनिज का ‘कुबेर भंडार’, फिर भी खदानें बंद और जनता बेहाल… बाबूलाल का हमला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में खनिज का ‘कुबेर भंडार’, फिर भी खदानें बंद और जनता बेहाल… बाबूलाल का हमला
Next Article HS की डॉक्टरों को दो टूक- बिना छुट्टी ड्यूटी से गायब हुए तो सीधा सस्पेंड

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 18 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 18, 2026
झारखंड

कोलकाता भगदड़ पर CM सम्राट ने जताया शोक, बोले- श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक

October 18, 2026
Headlines

कोलकाता भगदड़ पर सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख और सरकारी नौकरी

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 18 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ पर CM सम्राट ने जताया शोक, बोले- श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ पर सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख और सरकारी नौकरी

October 18, 2026

कोलकाता पंडाल हादसे पर सीएम हेमंत ने जताया गहरा शोक, बोले- खबर से मन अत्यंत व्यथित

October 18, 2026

कोलकाता के पंडाल में बारिश के बीच भगदड़… 17 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.