Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 11:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा निगम, नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा
रांची

रांची में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा निगम, नगर आयुक्त ने संभाला मोर्चा

July 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नगर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : नगर आयुक्त ने नगर निगम के स्वामित्व वाले सामुदायिक भवनों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भवनों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और कहा कि जहां भी रंग-रोगन, मरम्मत या अन्य जरूरी काम की जरूरत है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि सामुदायिक भवन केवल नाम के लिए नहीं होने चाहिए, बल्कि आम लोगों के इस्तेमाल के लायक भी होने चाहिए। भवनों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ वहां की मूलभूत सुविधाओं को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।नगर आयुक्त ने भवनों को अतिक्रमण मुक्त रखने और लंबे समय से लंबित सिविल कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा। इसके अलावा वाटरप्रूफिंग, बिजली की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। भवनों के आसपास हरियाली विकसित करने और परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए हॉर्टिकल्चर शाखा को भी जरूरी निर्देश दिए गए।

मोरहाबादी से हटाए गए वेंडरों को टैगोर हिल के पास मिली जगह

मोरहाबादी मैदान से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास की प्रक्रिया भी नगर निगम ने शुरू कर दी है। निगम की ओर से टैगोर हिल के समीप करीब 45 डिसमिल जमीन पर वेंडरों को व्यवस्थित तरीके से बसाने की पहल की गई है। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर वेंडरों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। वेंडरों को नए स्थान पर कारोबार करने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। नगर निगम का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य किसी की आजीविका छीनना नहीं है। कोशिश यह है कि वेंडरों को सुरक्षित और व्यवस्थित जगह मिले, जहां वे अपना व्यवसाय जारी रख सकें। इससे एक ओर वेंडरों का कारोबार चलता रहेगा, वहीं दूसरी ओर शहर की यातायात और स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

डूरंड कप के लिए स्टेडियम और आसपास के इलाकों का निरीक्षण

एशिया के प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए विशेष सफाई व्यवस्था बनाए रखने, पार्किंग को व्यवस्थित करने, पेड़ों की छंटाई करने और आसपास की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। स्टेडियम के आसपास साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

बड़े आयोजनों के दौरान लोगों को नहीं होनी चाहिए परेशानी

नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि शहर में होने वाले बड़े आयोजनों के दौरान व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम की प्राथमिकता शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहर को व्यवस्थित बनाना है। सामुदायिक भवनों को उपयोगी और आकर्षक बनाने से लेकर वेंडरों के पुनर्वास और डूरंड कप जैसे बड़े आयोजन की तैयारियों तक निगम अलग-अलग स्तर पर काम कर रहा है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना, शहर में व्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखना और बड़े आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी के 127 इलाकों में निषेधाज्ञा, कहां-कहां, कब और क्यों… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी के 127 इलाकों में निषेधाज्ञा, कहां-कहां, कब और क्यों… जानें
Next Article राशिफल @ 19 जुलाई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई

October 17, 2026
उत्तर प्रदेश

AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

October 17, 2026
Headlines

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब बारिश में नहीं डूबेगा फैजुल्लागंज, सीएम योगी और रक्षामंत्री का बड़ा फैसला… जानें

October 17, 2026

कागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई

October 17, 2026

AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

October 17, 2026

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026

रजरप्पा में विस्थापितों का फूटा गुस्सा, बाहरी डीओ धारकों के बहिष्कार का ऐलान

October 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.