Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुलिस से बचने के लिए घिस देते थे इंजन-चेसिस नंबर, फिर भी धरा गया गिरोह… जानें कैसे
Headlines

पुलिस से बचने के लिए घिस देते थे इंजन-चेसिस नंबर, फिर भी धरा गया गिरोह… जानें कैसे

July 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गिरोह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों पर रामगढ़ पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके ठिकाने और निशानदेही पर चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है, जिस पर पहले से ही अलग-अलग थानों में 8 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है।

इस तरह जाल में फंसे चोर

एसपी मुकेश कुमार लुनायत को सूचना मिली थी कि शहर में बाइक चोर गिरोह किसी बड़ी वारदात या गाड़ियों को ठिकाने लगाने की फिराक में घूम रहा है। खबर मिलते ही डीएसपी (हेडक्वार्टर) मो. अकरम रजा की अगुवाई में एक स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने अलग-अलग इलाकों में अचानक नाकेबंदी कर गाड़ियों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान बड़की कुन्दरूकला के रहने वाले मो. नजरूल और मो. निसार अंसारी को दो संदिग्ध बाइकों के साथ रोका गया। जब पुलिस ने इनसे कागजात मांगे, तो दोनों घबरा गए। पुलिस ने थोड़ी कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने सच उगल दिया और माना कि बाइक चोरी की है।

निशानदेही पर 5 और बाइकें मिलीं, तीसरा साथी भी पकड़ाया

दोनों चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने फौरन छापेमारी की और 5 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त कर लीं। इसी दौरान गिरोह का तीसरा साथी रंजीत महतो (32 वर्ष) भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चोर इतने चालाक थे कि चोरी के बाद गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर को घिसकर मिटा देते थे। इससे अगर गाड़ी पुलिस के हाथ लग भी जाए, तो असली मालिक और गाड़ी के ट्रैकिंग रिकॉर्ड का आसानी से पता न चल सके।

जब्त की गई गाड़ियों की लिस्ट

क्र. सं.बाइक का नामरजिस्ट्रेशन नंबर / स्थिति
1होंडा शाइनJH-02AA-3472
2होंडा शाइनJH-02A-6798
3डिस्कवरJH02P-0145
4हीरो पैशन प्रोJH02AB-0882
5पैशन प्रो (2 गाड़ियां)नंबर गायब (इंजन-चेसिस घिसा हुआ)
6पल्सरबिना नंबर

मास्टरमाइंड नजरूल का पुराना ‘क्राइम रिकॉर्ड’

गिरफ्तार आरोपियों में मो. नजरूल अंसारी आदतन अपराधी है। रामगढ़ पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर रामगढ़, मांडू (कुज्जू), चरही, पेटरवार और बोकारो के सेक्टर 04 व 05 थानों में चोरी और चोरी का माल छिपाने (IPC 379, 414, 411) के 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था।

सभी आरोपी अब सलाखों के पीछे

पुलिस ने इस मामले में रामगढ़ थाना कांड दर्ज किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस सफल ऑपरेशन में डीएसपी मो. अकरम रजा, रामगढ़ थानेदार नवीन प्रकाश पांडेय, मांडू इंस्पेक्टर रजत कुमार, कुज्जू ओपी प्रभारी आशुतोष सिंह समेत एसआई सुमंत कुमार राय, मंजेश कुमार सिंह, रौशन कुमार और ओमकार पाल शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें : इंटर-स्टेट क्राइम पर सर्जिकल स्ट्राइक : चार राज्यों के पुलिस मुखिया संग DGP तदाशा मिश्र ने बनाया मास्टरप्लान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंटर-स्टेट क्राइम पर सर्जिकल स्ट्राइक : चार राज्यों के पुलिस मुखिया संग DGP तदाशा मिश्र ने बनाया मास्टरप्लान
Next Article मंत्री बेबस, जनप्रतिनिधि परेशान और अफसर बेलगाम… भाजपा ने सरकार को घेरा

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026
Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.