Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 11:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फाइव स्टार लग्जरी से सजेगी मगध की पावन धरा, बिहार पर्यटन को CM का बड़ा तोहफा
Headlines

फाइव स्टार लग्जरी से सजेगी मगध की पावन धरा, बिहार पर्यटन को CM का बड़ा तोहफा

July 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राजगीर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna/Rajgir : पहाड़ियों से घिरा, गर्म कुंडों की गर्माहट समेटे और इतिहास के पन्नों में दर्ज राजगीर अब आतिथ्य के एक नए दौर में कदम रखने जा रहा है। बुद्ध और महावीर की इस पावन भूमि पर जब देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं, तो वे न सिर्फ शांति तलाशते हैं बल्कि बेहतर सुविधाओं की उम्मीद भी करते हैं। इसी उम्मीद को नए पंख लगाने के लिए राजगीर के जाने-माने होटल ‘अजातशत्रु विहार’ का रूप-रंग पूरी तरह बदलने की तैयारी कर ली गई है। अब इस ऐतिहासिक होटल का संचालन देश का दिग्गज आतिथ्य समूह ITC (Welcomhotel) करने जा रहा है। पटना के संकल्प सभागार में सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में आज यानी मंगलवार को इस ऐतिहासिक बदलाव की नींव रखी गई। BSTDC के अंतर्गत आने वाले इस होटल को लीजधारी और Welcomhotel के बीच हुए MoU के तहत एक नया जीवन दिया जा रहा है।

2.67 एकड़ में दिखेगा आधुनिकता और परंपरा का संगम

राजगीर का होटल अजातशत्रु विहार सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि सालों से यहां आने वाले यात्रियों का एक प्रमुख पड़ाव रहा है। अब लगभग 2.67 एकड़ में फैले इस विशाल परिसर को आधुनिक दौर की जरूरतों के हिसाब से फिर से संवारा जाएगा। ‘Welcomhotel by ITC’ के बैनर तले बनने जा रहे इस नए होटल में 104 बेहद खूबसूरत और लग्जरी कमरे बनाए जाएंगे। केवल रुकने की व्यवस्था ही नहीं, बल्कि यहां आने वाले व्यावसायिक आयोजनों, सम्मेलनों और शाही शादियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक भव्य बैंक्वेट हॉल भी तैयार किया जाएगा। लक्ष्य तय किया गया है कि 1 मार्च 2027 तक इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा कर सैलानियों के लिए इसके दरवाजे खोल दिए जाएं।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर और उभरेगा राजगीर

बिहार सरकार का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि नालंदा, बोधगया और राजगीर जैसे पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व वाले शहरों में सैलानियों को वही सुविधाएं मिलें, जो दुनिया के किसी भी बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर मिलती हैं। इस मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने भी यही उम्मीद जताई कि ITC जैसे नामचीन ग्रुप की एंट्री से राजगीर की साख दुनिया भर के पर्यटकों के बीच और ज्यादा मजबूत होगी। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड किसी शहर में आते हैं, तो केवल होटल की इमारत नहीं बदलती, बल्कि आसपास का पूरा माहौल बदल जाता है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की मौजूदगी में लोक सेवक आवास स्थित संकल्प में पर्यटन विभाग और ITC वेलकम ग्रुप के बीच MOU पर हस्ताक्षर किया गया।@samrat4bjp @VijayKChy @Bijendra_ydv @TourismBiharGov pic.twitter.com/mUMMLPcpnD

— IPRD Bihar (@IPRDBihar) July 21, 2026

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी एक नयी ‘संजीवनी’ 

इस पूरी कवायद का सबसे खूबसूरत पहलू यह है कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को एक नयी ‘संजीवनी’ मिलेगी। जब 2027 में यह होटल पूरी क्षमता के साथ शुरू होगा, तब राजगीर और आसपास के युवाओं के लिए डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रोजगार के सैकड़ों दरवाजे खुलेंगे। टैक्सी चालकों से लेकर स्थानीय हस्तशिल्प और गाइडों तक, हर किसी के कारोबार में एक नई चमक देखने को मिलेगी।

समझौते के दौरान ITC समूह के प्रबंध निदेशक अनिल चड्डा, कलशी बिल्डकॉन के निदेशक सुमीत सिंह कलशी के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव और पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता जैसे कई बड़े चेहरे मौजूद रहे। सभी की आंखों में एक ही उम्मीद थी… एक बदलते, संवरते और आगे बढ़ते बिहार की तस्वीर।

इसे भी पढ़ें : दिल में आस्था और जुबां पर हर-हर महादेव… 1150 श्रद्धालुओं को CM सम्राट ने किया विदा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article1000 स्कूलों में AI क्लास, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस को मंजूरी… जानें हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले
Next Article बिहार की सड़कों पर मुस्तैद होंगे ‘स्मार्ट’ सिपाही, 4909 ट्रैफिक जवानों को मिली स्पेशल ट्रेनिंग

Related Posts

देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
बिहार

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
Headlines

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026

UP TGT भर्ती 2026: 17,735 शिक्षक पदों पर Vacancy, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका; जानें पूरा शेड्यूल

October 23, 2026

रोमिंग का वादा कर विदेश में छोड़ा बेसहारा, पटना उपभोक्ता आयोग ने एयरटेल पर ठोका हर्जाना

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.