Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 02:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JPSC चेयरमैन एल ख्यांगते ने अचानक दिया इस्तीफा, क्या लटकेंगी परीक्षाएं?
Headlines

JPSC चेयरमैन एल ख्यांगते ने अचानक दिया इस्तीफा, क्या लटकेंगी परीक्षाएं?

July 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JPSC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : JPSC यानी झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एल. ख्यांगते ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन जाकर राज्यपाल को सौंप दिया। लेकिन इस अचानक दिए गए इस्तीफे की असली वजह क्या है? इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राज्य सरकार ने भी इस पूरे मामले पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई कि इस्तीफा देने से ठीक एक शाम पहले CID की एक टीम ख्यांगते के आवास पर पहुंची थी। हालांकि, सीआईडी की इस कार्रवाई का उनके इस्तीफे से कोई सीधा संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की है। लेकिन इस कार्रवाई के तुरंत बाद आए इस्तीफे ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

फरवरी में संभाली थी कमान, पेंडिंग रिजल्ट्स को दी थी रफ्तार

एल ख्यांगते 1988 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। वह झारखंड के मुख्य सचिव जैसे सबसे बड़े प्रशासनिक पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राज्य सरकार ने इसी साल फरवरी 2025 में उन्हें JPSC के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। कमान संभालते ही उन्होंने लंबे समय से अटकी पड़ी भर्ती प्रक्रियाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं को पटरी पर लाने की कोशिश की थी। उनके कार्यकाल में कई रुकी हुई परीक्षाओं के आयोजन और रिजल्ट जारी करने की दिशा में तेजी से काम शुरू हुआ था।

लाखों अभ्यर्थियों की बढ़ी चिंता, नये अध्यक्ष का इंतजार

ख्यांगते के अचानक पद छोड़ने के बाद JPSC में एक बार फिर नेतृत्व को लेकर असमंजस का माहौल बन गया है। इस समय आयोग की कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं और इंटरव्यू की प्रक्रियाएं चल रही हैं। ऐसे में लाखों छात्रों के मन में यही सवाल कौंध रहा है कि क्या अब परीक्षाएं फिर से लटक जाएंगी? अब सब कुछ राज्य सरकार के रुख पर निर्भर करता है। सरकार को बिना देर किए जल्द से जल्द नए अध्यक्ष की नियुक्ति करनी होगी, ताकि आयोग का काम न रुके और अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में न लटके। फिलहाल पूरी राज्य की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार अगला कदम क्या उठाती है।

इसे भी पढ़ें : 1000 स्कूलों में AI क्लास, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस को मंजूरी… जानें हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार की सड़कों पर मुस्तैद होंगे ‘स्मार्ट’ सिपाही, 4909 ट्रैफिक जवानों को मिली स्पेशल ट्रेनिंग
Next Article घर से चल रहा था अवैध विदेशी शराब का गोरख धंधा, अचानक पुलिस ने बोला धावा, फिर…

Related Posts

Headlines

मंत्री सुदिव्य के निधन से सांसद प्रदीप बोले- राज्य की राजनीति को लगा बड़ा झटका, भरपाई नामुमकिन

September 6, 2026
झारखंड

मंत्री सुदिव्य के निधन पर दो रोज का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

September 6, 2026
Headlines

फेफड़ों में फंसी उल्टी ने रोकी धड़कनें, डेढ़ घंटे की CPR भी नहीं लौटा सकी मंत्री सुदिव्य की सांसें

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मंत्री सुदिव्य के निधन से सांसद प्रदीप बोले- राज्य की राजनीति को लगा बड़ा झटका, भरपाई नामुमकिन

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य के निधन पर दो रोज का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

September 6, 2026

फेफड़ों में फंसी उल्टी ने रोकी धड़कनें, डेढ़ घंटे की CPR भी नहीं लौटा सकी मंत्री सुदिव्य की सांसें

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया दुख, बोले- मैंने अपना बड़ा भाई खो दिया

September 6, 2026

झारखंड के मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.