Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 02:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घर से चल रहा था अवैध विदेशी शराब का गोरख धंधा, अचानक पुलिस ने बोला धावा, फिर…
झारखंड

घर से चल रहा था अवैध विदेशी शराब का गोरख धंधा, अचानक पुलिस ने बोला धावा, फिर…

July 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पत्थरघट्टा गांव के पहाड़ियाटोला में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी घर से ही शराब की खरीद-बिक्री कर रहा था।

एसपी को मिली थी गुप्त सूचना

पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह को सूचना मिली थी कि पत्थरघट्टा गांव निवासी सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया अपने घर से अवैध रूप से विदेशी शराब बेच रहा है। सूचना मिलने के बाद एसपी अनुदीप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम बनाई गई। टीम ने पहले सूचना का सत्यापन किया। सूचना सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की।

शराब के साथ बीयर की बोतलें भी मिलीं

छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से रॉयल स्टेग कंपनी की 350 एमएल की 3 बोतल और 180 एमएल की 36 बोतल मिलीं। इसके अलावा किंगफिशर कंपनी की 650 एमएल की 46 बोतल बीयर भी बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब और बीयर को जब्त कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब कहां से लाता था और इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन लोग जुड़े हुए हैं।

आरोपी को भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 33 वर्षीय सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया के रूप में हुई है। वह पत्थरघट्टा गांव के पहाड़ियाटोला का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी अभियान एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता समेत ओपी के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : कौन वोटर है, कौन नहीं… कल हर बूथ पर खुलेगी मतदाता सूची की पूरी कुंडली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJPSC चेयरमैन एल ख्यांगते ने अचानक दिया इस्तीफा, क्या लटकेंगी परीक्षाएं?
Next Article चौके-बर्तन से ‘पशु सखी’ तक… बिहार के गांवों में जीविका दीदियां लिख रही नयी इबारत

Related Posts

Headlines

मंत्री सुदिव्य के निधन से सांसद प्रदीप बोले- राज्य की राजनीति को लगा बड़ा झटका, भरपाई नामुमकिन

September 6, 2026
झारखंड

मंत्री सुदिव्य के निधन पर दो रोज का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

September 6, 2026
Headlines

फेफड़ों में फंसी उल्टी ने रोकी धड़कनें, डेढ़ घंटे की CPR भी नहीं लौटा सकी मंत्री सुदिव्य की सांसें

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मंत्री सुदिव्य के निधन से सांसद प्रदीप बोले- राज्य की राजनीति को लगा बड़ा झटका, भरपाई नामुमकिन

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य के निधन पर दो रोज का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

September 6, 2026

फेफड़ों में फंसी उल्टी ने रोकी धड़कनें, डेढ़ घंटे की CPR भी नहीं लौटा सकी मंत्री सुदिव्य की सांसें

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया दुख, बोले- मैंने अपना बड़ा भाई खो दिया

September 6, 2026

झारखंड के मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.