Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 02:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पत्नी का किया सिर धड़ से अलग, दरिंदे ने बच्चों का क्या किया… जानें
Headlines

पत्नी का किया सिर धड़ से अलग, दरिंदे ने बच्चों का क्या किया… जानें

July 30, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पत्नी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Darbhanga : दरभंगा जिले के बाजीतपुर थाना क्षेत्र के जैतूका गांव में गुरुवार सुबह ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। घर के अंदर एक महिला का सिर धड़ से अलग पड़ा था। पूरा कमरा खून से लथपथ था। वहीं, दूसरे कमरे में दो मासूम बच्चे बंद थे, जो लगातार रो रहे थे। ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। गांव वालों का आरोप है कि महिला की हत्या उसके पति ने की है। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। घटनास्थल से खून से सना टेंगारी, हंसिया और सफेद रंग का एक शर्ट बरामद हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच में जुट गई है।

सुबह खुला हत्या का राज, दूसरे कमरे में बंद थे दोनों बच्चे

मृतका की पहचान रामसूफल चौपाल की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह घर के अंदर से बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पड़ोसी जब वहां पहुंचे तो घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। लोगों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने किसी तरह अंदर झांककर देखा तो कमरे में प्रमिला देवी का शव पड़ा था। उनका सिर धड़ से अलग था और पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। यह दृश्य देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।

auto

ग्रामीणों ने देखा कि दूसरे कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद था। जब कुंडी खोली गई तो दोनों मासूम बच्चे अंदर डरे-सहमे बैठे मिले। बच्चों को बाहर निकालकर पहले संभाला गया, फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। गांव वालों का कहना है कि अगर बच्चों की आवाज नहीं सुनाई देती तो शायद काफी देर तक इस वारदात का किसी को पता भी नहीं चलता।

मासूम बेटे ने सुनाई दिल दहला देने वाली बात

पुलिस के मुताबिक, मृतका के छोटे बेटे गोलू ने बताया कि दरवाजा खुलते ही वह अपनी मां के पास दौड़कर गया। वहां उसने देखा कि मां का सिर उनकी गोद में पड़ा हुआ था। उसके पिता घर में नहीं थे। बच्चे ने पुलिस को यह भी बताया कि घटनास्थल से मिला खून से सना सफेद शर्ट उसके पिता का है। उसी ने अपने ननिहाल वालों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही बाजीतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर की बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना टेंगारी, हंसिया और एक सफेद शर्ट बरामद किया है। इन सभी सामानों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया गया है।

एक दिन पहले हुआ था पति-पत्नी में झगड़ा

गांव के रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर काफी कहासुनी हुई थी। हालांकि उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इतनी बड़ी वारदात तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि रामसूफल चौपाल पहले बाहर रहकर मजदूरी करता था, लेकिन पिछले करीब दो महीने से गांव में ही रह रहा था। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में आर्थिक परेशानी का पहलू भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले प्रमिला देवी के भाई ने अपने बहनोई के दो लाख रुपये के कर्ज को चुकाने में मदद के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। इसके अलावा प्रमिला देवी ने स्वयं सहायता समूह से भी 50 हजार रुपये का लोन लिया था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं आर्थिक दबाव और पारिवारिक तनाव इस हत्या की वजह तो नहीं बने।

पति की तलाश में लगातार छापेमारी

घटना के बाद से महिला का पति फरार है। पुलिस उसे मुख्य संदिग्ध मानकर तलाश कर रही है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस घटनास्थल से मिले हर सबूत की वैज्ञानिक तरीके से जांच करा रही है, ताकि हत्या की पूरी कड़ी सामने आ सके।

बाजीतपुर थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फरार संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

इस वारदात के बाद जैतूका गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई इस नृशंस हत्या से स्तब्ध है। सबसे ज्यादा चर्चा उन दो मासूम बच्चों की हो रही है, जिन्होंने एक ही रात में अपनी मां को खो दिया और अब उनके सिर से पिता का साया भी छिनता नजर आ रहा है। गांव के लोग बच्चों की हालत देखकर भावुक हैं, जबकि पुलिस हत्या की असली वजह और फरार आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट ने बढ़ाया औद्योगिक विकास का कदम, 6 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का हुआ Mou

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticlePM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, इस बार क्या बोले… जानें
Next Article सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, उम्रकैद के 26 कैदियों की रिहाई को हरी झंडी

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026
Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.