Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ‘अफसर’ गिरफ्तार
झारखंड

पाकुड़ में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ‘अफसर’ गिरफ्तार

July 30, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पाकुड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पाकुड़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्टा मार्केट में पुलिस ने छापेमारी कर 420 ग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से लाया जाता था और इसका नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ है।

गुप्त सूचना के बाद बनी विशेष टीम

पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्टा गांव स्थित मार्केट में अफसर शेख और गुलाब शेख अपनी दुकानों से अवैध रूप से गांजा और ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई। इस टीम में मुफस्सिल थानेदार गौरव कुमार, एसआई अंशु उपाध्याय और रामदुलार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। सबसे पहले पुलिस ने सूचना का सत्यापन किया और उसके बाद पूरे प्लान के साथ तिलभिट्टा मार्केट में छापेमारी शुरू की।

जैसे ही पुलिस टीम मार्केट पहुंची, वहां मौजूद कुछ लोग भाग निकले। हालांकि पुलिस ने मौके से रानीपुर निवासी अफसर शेख को पकड़ लिया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में उसकी तलाशी और दुकान की जांच की गई। तलाशी के दौरान 107 ग्राम गांजा, गांजा काटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कैंची और एक लोहे का कटर बरामद हुआ। अफसर शेख से पूछताछ के बाद पुलिस गुलाब शेख की दुकान तक पहुंची। वहां की तलाशी में 313 ग्राम गांजा, एक लोहे का कटर और एक कैंची बरामद हुई। इस तरह दोनों दुकानों से कुल 420 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 102/2026 दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी अफसर शेख से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि गांजा की खेप कहां से आती थी, किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी और इस धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं।

उधर, फरार आरोपी गुलाब शेख की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नशे के कारोबार पर लगातार जारी रहेगा अभियान

एसडीपीओ कुमार गौरव ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस लगातार ऐसे कारोबारियों पर नजर रख रही है और आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी इलाके में नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबांकीपुर उपचुनाव : 34.16% मतदान, ईवीएम में कैद 25 उम्मीदवारों की किस्मत
Next Article PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, इस बार क्या बोले… जानें

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.