Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 10:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारतीय वायुसेना में नौकरी का मौका, 10वीं पास युवा तुरंत करें आवेदन
जॉब/एजुकेशन

भारतीय वायुसेना में नौकरी का मौका, 10वीं पास युवा तुरंत करें आवेदन

July 31, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भारतीय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : अगर आप 10वीं पास हैं और भारतीय वायुसेना में नौकरी करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवायु नॉन-कॉम्बैटेंट (Intake 01/2027) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए सिर्फ अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2026 है। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती देश के अलग-अलग एयरफोर्स स्टेशनों पर होगी। उन्हें हॉस्पिटैलिटी और हाउसकीपिंग से जुड़े कामों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

17 अगस्त तक जमा करना होगा आवेदन

भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार तय प्रारूप में आवेदन भरकर निर्धारित पते पर भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 है। आखिरी समय की भागदौड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।

auto

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास की हो। उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। भर्ती के समय उसकी अधिकतम उम्र 22 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को दो अलग-अलग स्ट्रीम में काम दिया जाएगा।

हॉस्पिटैलिटी स्ट्रीम

इस स्ट्रीम में खाना बनाना, किचन का संचालन, भोजन परोसना, रसोई की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री का सुरक्षित रखरखाव जैसे काम शामिल होंगे।

हाउसकीपिंग स्ट्रीम

इस स्ट्रीम में कार्यालय और परिसर की सफाई, लॉन्ड्री का काम, बागवानी, ऑफिस उपकरणों का रखरखाव और अन्य जरूरी सहायक कार्य करने होंगे।

हर साल बढ़ेगा वेतन, सेवा पूरी होने पर मिलेगा 10 लाख रुपये से ज्यादा

अग्निवीरों को चार साल की सेवा अवधि के दौरान हर साल बढ़ते हुए वेतन का लाभ मिलेगा।

  • पहला वर्ष: मासिक पैकेज 30,000 रुपये, हाथ में 21,000 रुपये
  • दूसरा वर्ष: मासिक पैकेज 33,000 रुपये, हाथ में 23,100 रुपये
  • तीसरा वर्ष: मासिक पैकेज 36,500 रुपये, हाथ में 25,550 रुपये
  • चौथा वर्ष: मासिक पैकेज 40,000 रुपये, हाथ में 28,000 रुपये

चार साल की सेवा पूरी होने पर उम्मीदवारों को ब्याज सहित करीब 10.04 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज मिलेगा।

वेतन के अलावा मिलेंगी कई सुविधाएं

चयनित अग्निवीरों को 48 लाख रुपये का जीवन बीमा भी मिलेगा। इसके अलावा ड्रेस, यात्रा और जोखिम भत्ता, राशन, आवास, चिकित्सा सुविधा और एलटीसी जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

चार चरणों में होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी।

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट
  • स्ट्रीम उपयुक्तता टेस्ट
  • मेडिकल परीक्षण

सिर्फ 30 अंकों की होगी लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा में कुल 30 अंक होंगे।

  • जनरल इंग्लिश: 15 अंक
  • जनरल नॉलेज: 15 अंक

उम्मीदवार को प्रत्येक विषय में कम से कम 5 अंक और कुल मिलाकर 15 अंक लाना जरूरी होगा। तभी वह अगले चरण के लिए पात्र माना जाएगा।

फिजिकल टेस्ट में क्या करना होगा?

फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवार को 7 मिनट के भीतर 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा 10 पुश-अप, 10 सिट-अप और 20 स्क्वाट भी करने होंगे।

मेडिकल में इन मानकों पर होगी जांच

मेडिकल परीक्षण के दौरान उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सीने का फैलाव कम से कम 5 सेंटीमीटर होना जरूरी है। वजन उम्र और लंबाई के अनुसार होना चाहिए। दोनों आंखों की दृष्टि निर्धारित मानकों के अनुसार हो, सुनने की क्षमता सामान्य हो और कम से कम 14 डेंटल पॉइंट होने चाहिए। उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होना चाहिए।आवेदन पत्र के साथ 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र, यदि उम्र 18 वर्ष से कम है तो सहमति प्रमाणपत्र तथा अन्य जरूरी दस्तावेज संलग्न करने होंगे।

आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें

भारतीय वायुसेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन भेजने से पहले आधिकारिक भर्ती सूचना को ध्यान से पढ़ें। पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जांचने के बाद ही आवेदन करें, ताकि किसी भी तरह की गलती के कारण आवेदन निरस्त न हो।

इसे भी पढ़ें : पंचायत से बाजार तक बदलेगी तस्वीर… मंत्री दीपिका ने गिनाये डिजिटल झारखंड के नये कदम
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबारिश में सड़क पर बैठे थे छात्र… काफिला रोक मंत्री बोले- चलो, अब बात सड़क पर नहीं…”
Next Article SIR में छूट गया है नाम तो घबराइये नहीं, मिलेगा सुधार का मौका… जानें डिटेल्स

Related Posts

Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026

‘पलायन नहीं, तरक्की होगी पहचान’, सीएम बोले- आधी रात भी ऑनलाइन पढ़ रहे 1.42 लाख बच्चे

September 19, 2026

सीएम सम्राट ने दान की अपनी सैलरी, छात्राओं के लिए फेलोशिप और ‘पुलिस दीदी’ का किया ऐलान

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.