Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 01:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जैश मॉड्यूल की जांच में साहिबगंज कनेक्शन, बरहरवा की अर्पिता STF की कस्टडी में… देखें वीडियो
Headlines

जैश मॉड्यूल की जांच में साहिबगंज कनेक्शन, बरहरवा की अर्पिता STF की कस्टडी में… देखें वीडियो

August 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Sahebganj (Jaydev Kumar) : पश्चिम बंगाल में जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध रखने के आरोप में एक युवक की गिरफ्तारी के बाद जांच की आंच अब झारखंड के साहिबगंज तक पहुंच गई है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल STF यानी स्पेशल टास्क फोर्स ने बर्दवान जिले से 24 वर्षीय हमीम मंडल को गिरफ्तार किया। इसके कुछ ही घंटों बाद टीम ने साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के ग्वालखोर के वेवतपुर गांव में दबिश देकर अर्पिता सरकार को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि अर्पिता, हमीम मंडल की कथित प्रेमिका की सहेली है। फिलहाल एसटीएफ उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

गिरफ्तारी के बाद सीधे साहिबगंज पहुंची STF

हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां उसके मोबाइल, डिजिटल रिकॉर्ड और संपर्कों की पड़ताल में जुट गईं। इसी दौरान साहिबगंज के बरहरवा की रहने वाली अर्पिता सरकार का नाम सामने आया। इसके बाद पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम झारखंड पहुंची और स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए अर्पिता को हिरासत में ले लिया। पूरी कार्रवाई पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने की। अब उसे बर्दवान ले जाकर अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

auto
https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260801-WA0021.mp4

टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल बनकर रह रहा था हमीम

जांच एजेंसियों के मुताबिक, हमीम मंडल को बर्दवान के रेनेसां हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से कई अहम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य सामग्री बरामद होने की बात कही गई है। सूत्रों का कहना है कि वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था और खुद को टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल बताकर सामान्य जीवन जी रहा था।

जम्मू-कश्मीर तक जुड़े होने का शक

एसटीएफ को शुरुआती जांच में शक है कि हमीम मंडल के तार जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। एजेंसियां इस पहलू की भी जांच कर रही हैं कि कहीं उसके संपर्क 2019 के पुलवामा हमले के कथित मास्टरमाइंड सज्जाद भट और अन्य संदिग्ध तत्वों से तो नहीं थे। हालांकि जांच अभी शुरुआती चरण में है और एजेंसियों ने इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।

कई संवेदनशील जानकारियां मिलने का दावा

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान हमीम मंडल के पास से पश्चिम बंगाल के कुछ प्रमुख राजनीतिक नेताओं और संगठनों से जुड़े लोगों की गतिविधियों संबंधी जानकारियां भी मिली हैं। अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये जानकारियां किस मकसद से जुटाई गई थीं। इस बात की भी जांच हो रही है कि कहीं संभावित लक्ष्यों की रेकी तो नहीं की जा रही थी।

अर्पिता से पूछताछ में मिल सकते हैं अहम सुराग

जांच एजेंसियों का मानना है कि अर्पिता सरकार से पूछताछ के दौरान हमीम मंडल के संपर्कों, उसके आने-जाने और कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। हालांकि फिलहाल अर्पिता की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। एजेंसियां यह स्पष्ट करने में जुटी हैं कि वह इस मामले में कितनी और किस तरह से जुड़ी हुई थी।

जांच पूरी होने के बाद ही होगी स्थिति साफ

पूरे मामले की जांच अभी जारी है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित नेटवर्क कितना बड़ा था और इसके तार किन राज्यों तथा किन लोगों तक फैले हुए थे। फिलहाल हमीम मंडल और अर्पिता सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोप जांच के दायरे में हैं। इन आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें : JPSC आंदोलन पर MLA जयराम का ऐलान- छात्रों के बुलावे का इंतजार, साथ खड़े होंगे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleRIDF की 854 प्रोजेक्ट्स पर सरकार का फोकस, विकास आयुक्त बोले- काम में ढिलाई नहीं
Next Article बाजार गई महिला की जंगल में मिली लाश, स्पॉट से मिले रसगुल्ले ने बढ़ाया सस्पेंस

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.