Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 01:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JPSC आंदोलन पर MLA जयराम का ऐलान- छात्रों के बुलावे का इंतजार, साथ खड़े होंगे
Headlines

JPSC आंदोलन पर MLA जयराम का ऐलान- छात्रों के बुलावे का इंतजार, साथ खड़े होंगे

July 31, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JPSC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dhanbad : एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में शुक्रवार को धनबाद कोर्ट पहुंचे JLKM यानी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो ने JPSC परीक्षा विवाद, छात्र आंदोलन और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही छात्रों के आंदोलन के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनका समर्थन जारी रहेगा। हालांकि, छात्र आंदोलन को गैर-राजनीतिक बनाए रखना चाहते हैं, इसलिए उनकी भावना का सम्मान करते हुए जेएलकेएम फिलहाल प्रत्यक्ष रूप से आंदोलन में शामिल नहीं हो रही है।

छात्र बुलाएंगे तो मंच पर साथ नजर आऊंगा

जयराम महतो ने कहा कि जेपीएससी अभ्यर्थियों की समस्याओं को लेकर वह राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। उनका दावा है कि उनके हस्तक्षेप के बाद ही पूरे मामले में कार्रवाई की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि अगर छात्र खुलकर उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए बुलाते हैं तो वह बिना किसी हिचकिचाहट के रांची में आंदोलन के मंच पर उनके साथ खड़े नजर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा के भीतर भी छात्रों के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि युवाओं को न्याय मिल सके।

auto

पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में

जयराम महतो ने कहा कि देश और राज्य में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया है। मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भरोसा व्यवस्था से उठता जा रहा है, जो किसी भी राज्य और देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेपर लीक कराने वाले गिरोह, इसमें शामिल एजेंसियों और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों की संपत्ति जब्त की जाए और ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

आंदोलन को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहते छात्र

उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र साफ तौर पर चाहते हैं कि उनका आंदोलन गैर-राजनीतिक रहे। जेएलकेएम इस फैसले का सम्मान करती है। इसी वजह से पार्टी सीधे तौर पर आंदोलन के मंच पर नहीं जा रही, बल्कि छात्रों के आग्रह पर पर्दे के पीछे रहकर हरसंभव सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन का मकसद छात्रों को न्याय दिलाना है और इसमें किसी तरह की राजनीतिक दखलंदाजी नहीं होनी चाहिए।

कोचिंग संचालकों और भाजपा समर्थकों पर लगाए आरोप

जयराम महतो ने कहा कि उनकी पार्टी के कई पदाधिकारी खुद छात्र और प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी हैं। ऐसे में वे व्यक्तिगत स्तर पर आंदोलन में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कोचिंग संचालक और भाजपा समर्थित लोग जेएलकेएम के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाकर छात्र आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोशिशों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा और छात्र अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें : JPSC घोटाले में और कसा CID का शिकंजा, एल ख्यांग्ते से तीसरे रोज भी 9 घंटे पूछताछ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJPSC घोटाले में और कसा CID का शिकंजा, एल ख्यांग्ते से तीसरे रोज भी 9 घंटे पूछताछ
Next Article कांवरियों के छालों पर CCL का ‘मरहम’, पूरे सावन मिलेगा मुफ्त इलाज

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026
Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.