Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 04:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आसमान से बरसी मौ’त… तीन घरों में परसा मातम
झारखंड

आसमान से बरसी मौ’त… तीन घरों में परसा मातम

August 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ठनका
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : पतरातू प्रखंड में रविवार को मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही मिनटों में तीन परिवारों की दुनिया उजड़ गई। तेज बारिश के बीच अचानक हुई कड़कड़ाहट और ठनका ने खेतों में काम कर रही महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। अलग-अलग गांवों में हुए वज्रपात की इन घटनाओं में तीन महिलाओं की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। गांवों में हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

खेत में काम करते वक्त गिरा ठनका, अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई उम्मीद

जानकारी के अनुसार सांकूल गांव की रहने वाली रेखा देवी और रोशनी कुमारी रविवार को खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ ठनका सीधे उन पर गिर गया। आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों को आनन-फानन में पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। परिजनों को उम्मीद थी कि शायद समय रहते इलाज मिल जाए, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतकों के घरों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

auto

कुछ दूरी पर फिर टूटा कहर, एक और महिला की मौत, दो जिंदगी की लड़ाई में

सांकूल गांव की घटना से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि पलानी गांव से एक और दर्दनाक खबर सामने आ गई। यहां खेत में काम कर रही सुशांति देवी, सुनीता देवी और कंचन कुमारी भी ठनका की चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सुशांति देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनीता देवी और कंचन कुमारी का इलाज जारी है। दोनों गंभीर रूप से झुलसी हैं और चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

तीन घरों में पसरा मातम, प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

एक ही दिन में तीन महिलाओं की मौत ने पूरे पतरातू क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जिन घरों में सुबह तक रोजमर्रा की जिंदगी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतकों के आश्रितों को तत्काल मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

इधर प्रशासन ने भी लगातार बदल रहे मौसम को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि तेज बारिश, गर्जना और वज्रपात के दौरान खेतों, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें। मौसम विशेषज्ञों का भी कहना है कि बिजली चमकने के दौरान थोड़ी सी सतर्कता कई अनमोल जिंदगियों को बचा सकती है।

इसे भी पढ़ें : 12वें वेतन समझौते में देरी पर फूटा कोयला श्रमिकों का गुस्सा, 10 अगस्त को देशभर में घेराव

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article12वें वेतन समझौते में देरी पर फूटा कोयला श्रमिकों का गुस्सा, 10 अगस्त को देशभर में घेराव
Next Article बिहार के होनहारों से बोले सीएम सम्राट- अफसर बनिए, लेकिन अपनी मिट्टी से रिश्ता मत तोड़िए

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.