Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 11:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘हंटर वाली’ शोभा ओहटकर को मिली BSSC की कमान
बिहार

‘हंटर वाली’ शोभा ओहटकर को मिली BSSC की कमान

August 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शोभा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार सरकार ने राज्य में सरकारी भर्तियों को तेज करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने BSSC यानी बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद पर रिटायर्ड IPS अधिकारी शोभा ओहटकर की नियुक्ति कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वह पदभार ग्रहण करने की तारीख से अगले आदेश तक आयोग की अध्यक्ष रहेंगी। प्रशासनिक सख्ती और अनुशासनप्रिय छवि के कारण लंबे समय तक ‘हंटर वाली’ के नाम से चर्चित रहीं शोभा ओहटकर अब राज्य में कर्मचारी चयन से जुड़ी अहम जिम्मेदारियों का नेतृत्व करेंगी। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने यह नियुक्ति बिहार कर्मचारी चयन आयोग अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत की है। इसके साथ ही आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। अब वह केवल अपने मूल विभाग के कार्यों पर ध्यान देंगे।

auto

भर्ती प्रक्रिया को गति देने की तैयारी

सरकार की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बिहार में बड़े पैमाने पर सरकारी भर्तियों की तैयारी चल रही है। सरकार पहले ही अगले पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय कर चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि BSSC की जिम्मेदारी ऐसे अधिकारी को सौंपी गई है, जो प्रशासनिक फैसलों में तेजी और पारदर्शिता के लिए जानी जाती हैं। शोभा ओहटकर 30 जून 2026 को गृह रक्षा वाहिनी एवं फायर सर्विस की महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। सेवानिवृत्ति से पहले उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दीं। वह केंद्रीय चयन पर्षद की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। लंबे अनुभव और सख्त कार्यशैली को देखते हुए सरकार को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बीएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और लंबित नियुक्तियों को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा।

छह महीने से खाली था अध्यक्ष का पद

बीएसएससी के अध्यक्ष का पद इसी साल जनवरी से खाली पड़ा था। छह जनवरी 2026 को पूर्व आईपीएस अधिकारी आलोक राज ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हुई थी कि उन्होंने पदभार संभालने के महज तीन दिन बाद ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उस समय आलोक राज ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि कुछ ऐसी परिस्थितियां बन गई थीं, जिनके कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। उनके इस्तीफे के बाद से आयोग के अध्यक्ष का पद खाली था और इसका अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी संभाल रहे थे। अब शोभा ओहटकर की नियुक्ति के साथ आयोग को स्थायी नेतृत्व मिल गया है।

इसे भी पढ़ें : नशे के खिलाफ युवाओं को बनना होगा आंदोलन का चेहरा : मंत्री श्रवण कुमार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिटायरमेंट के बाद भी साथ नहीं छोड़ेगी कोल इंडिया, बनी रहेगी सुरक्षा कवच
Next Article तेल मिल में फन फैलाये फुफकार मार रहा था जहरीला कोबरा, फिर… देखें वीडियो

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 19 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 19, 2026
Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026

राशिफल @ 19 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 19, 2026

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.