Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 12:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घर-घर लहराएगा तिरंगा, गली-गली गूंजेगा वंदे मातरम; देशभक्ति के रंग में रंगेगा बिहार
Headlines

घर-घर लहराएगा तिरंगा, गली-गली गूंजेगा वंदे मातरम; देशभक्ति के रंग में रंगेगा बिहार

August 3, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : इस बार स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार का माहौल पूरी तरह तिरंगामय नजर आएगा। गांव हो या शहर, सरकारी दफ्तर हो या स्कूल, हर जगह तिरंगा लहराने की तैयारी शुरू हो गई है। सम्राट सरकार ने 9 से 17 अगस्त तक पूरे राज्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने का फैसला किया है। मकसद साफ है… हर परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचे, ज्यादा से ज्यादा घरों और संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाए और इस अभियान को लोगों की भागीदारी से जनआंदोलन बनाया जाए। सरकार इस बार अभियान को सिर्फ औपचारिकता तक सीमित नहीं रखना चाहती। इसलिए तिरंगा वितरण से लेकर तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम के सामूहिक गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेल्फी विद तिरंगा जैसे कई आयोजन भी किए जाएंगे।

हर प्रखंड में पहुंचेगा बजट, लाखों तिरंगे बांटे जाएंगे

अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने हर प्रखंड के लिए विशेष बजट जारी किया है। बिहार के सभी 534 प्रखंडों को राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपये दिए जा रहे हैं। योजना के मुताबिक हर प्रखंड करीब 4 हजार तिरंगे खरीदेगा। यानी पूरे बिहार में करीब 21.36 लाख राष्ट्रीय ध्वज लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। इन तिरंगों का वितरण ग्राम पंचायतों, जीविका स्वयं सहायता समूहों, प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) और अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा, ताकि गांव-गांव और हर घर तक तिरंगा आसानी से पहुंच सके।

auto

“सेल्फी विद तिरंगा” के जरिए जोड़े जाएंगे युवा

अभियान के दौरान राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन चाहता है कि लोग सिर्फ तिरंगा खरीदकर घर में न रखें, बल्कि पूरे उत्साह के साथ इस अभियान का हिस्सा बनें। इसके तहत घर-घर तिरंगा वितरण अभियान चलेगा। अलग-अलग जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बाइक और साइकिल रैलियां आयोजित होंगी। ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर सामूहिक गायन और प्रदर्शनी लगाई जाएगी। तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सरकारी भवनों को तिरंगे की रोशनी से सजाया जाएगा। इसके साथ ही “सेल्फी विद तिरंगा” अभियान के जरिए युवाओं को भी जोड़ा जाएगा।

12 अगस्त को पूरे बिहार में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

सरकार ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि 12 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाए। इस यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्कूलों, कॉलेजों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को भी इसमें शामिल करने की तैयारी की जा रही है।

डीएम को मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

अभियान की तैयारियों को लेकर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिला पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की और कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड समय पर राष्ट्रीय ध्वज की खरीद पूरी करें और प्रखंड विकास पदाधिकारी पंचायतवार वितरण की पूरी योजना तैयार करें। रोजाना ध्वज वितरण और अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की जाए ताकि अभियान में किसी तरह की ढिलाई न रहे।

मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान में सिर्फ सरकारी विभागों की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। इसलिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, जीविका समूहों, PACS, स्कूलों, कॉलेजों, NCC, NSS, ‘मेरा युवा भारत’, खेल क्लबों और व्यापारिक संगठनों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाए।

राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े जिलों के लिए अलग से निर्देश जारी किए हैं। इन इलाकों में हर घर पर शत-प्रतिशत तिरंगा फहराना सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही अभियान की प्रगति की नियमित रिपोर्ट भी विभाग को भेजनी होगी।

मुख्य सचिव बोले- इसे जनआंदोलन बनाएं

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह लोगों की भागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने सभी डीएम से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के हर घर, सरकारी कार्यालय, विद्यालय और सार्वजनिक संस्थान में पूरे सम्मान और फ्लैग कोड के नियमों का पालन करते हुए तिरंगा फहराया जाए। उन्होंने कहा कि जब हर घर पर तिरंगा लहराएगा, तभी यह अभियान अपने उद्देश्य को सही मायने में पूरा करेगा।

इसे भी पढ़ें : नशे के खिलाफ युवाओं को बनना होगा आंदोलन का चेहरा : मंत्री श्रवण कुमार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article1133 दिन की सुनवाई के बाद बृजभूषण बरी, बोले- कोर्ट ने सच सामने ला दिया
Next Article क्रॉसवर्ड के महासंग्राम में बेटियों का ‘नाइस’ दाव’, राष्ट्रीय पटल पर बिहार का भी बजा डंका

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.