Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 12:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पहले दोस्ती, फिर रची मौ’त की साजिश… सुमित अग्रवाल ह’त्याकांड में दो गिरफ्तार
Headlines

पहले दोस्ती, फिर रची मौ’त की साजिश… सुमित अग्रवाल ह’त्याकांड में दो गिरफ्तार

August 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ के चर्चित सुमित अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने पूरे शहर को चौंका दिया है। कई दिनों से अंधेरे में टटोल रही जांच आखिरकार उस मोड़ पर पहुंच गई, जहां इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता और उसके साथी पुलिस के शिकंजे में आ गए। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और वारदात में उपयोग की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। अब पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े बाकी लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

एक गिरफ्तारी ने खोले पूरे हत्याकांड के राज

29 जुलाई को हुई इस सनसनीखेज हत्या के बाद रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर SIT बनाई गई। डीएसपी (मुख्यालय) अकरम रजा और थानेदार नवीन प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में टीम लगातार सुराग जुटा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले न्यू कॉलोनी बगीचा निवासी सूरज कुमार दास उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिले इनपुट ने पूरी कहानी की दिशा बदल दी। सूरज से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस सीधे इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सुमित कुमार सोनी और उसके साथी अभिषेक कुमार साव तक पहुंच गई। दोनों को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो कई अहम जानकारियां सामने आईं।

auto

आरोपियों की निशानदेही पर मिले हत्या के हथियार

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को लेकर अलग-अलग जगहों पर पहुंची। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू बरामद किए गए। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल (JH-24P-4489) भी जब्त कर ली गई। पुलिस का मानना है कि बरामद हथियार और वाहन इस मामले की कड़ी को और मजबूत करेंगे। फोरेंसिक जांच के साथ अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी जोड़ा जा रहा है ताकि अदालत में मजबूत चार्जशीट पेश की जा सके।

जांच अभी बाकी, कई और चेहरे आ सकते हैं सामने

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जांच का अंत नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, जबकि इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है।

एसआईटी लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस मामले से जुड़े बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस पूरी कार्रवाई में डीएसपी (मुख्यालय) अकरम रजा, थानेदार नवीन प्रकाश पांडेय, तकनीकी शाखा के एसआई मो नौशाद, सिपाही दिलीप वर्णवाल, एसआई मंजेश कुमार, सुमंत कुमार राय, बिरबल हेम्ब्रम, विकास कुमार, मनीष कुमार सिंह, जॉनी कुमार, रोशन बाडा, रोशन कुमार तथा थाना रिजर्व गार्ड की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : JPSC विवाद : प्रतुल बोले- हेमंत सरकार कार्यकाल की हर भर्ती परीक्षा की हो CBI जांच

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसेहतमंद रहना है तो खाना शुरू करें चना और गुड़ , जानिए इसके बड़े फायदे
Next Article घर में छुपाकर रखी थी मौ’त की पुड़िया… फिर अचानक पहुंच गयी पुलिस

Related Posts

झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Headlines

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.