Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 09:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बुमराह हुए बाहर, टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज की हुई धमाकेदार एंट्री
स्पोर्ट्स

बुमराह हुए बाहर, टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज की हुई धमाकेदार एंट्री

August 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बुमराह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लगी थी। मेडिकल टीम की निगरानी में रहने के बावजूद वह पूरी तरह फिट नहीं हो सके। ऐसे में चयन समिति ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है। बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय सीनियर टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब लंबे समय से चयनकर्ताओं की नजर में थे। अब उन्हें अपने करियर का सबसे बड़ा मौका मिला है। आकिब ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में कुल 104 विकेट लिए हैं। 2025-26 सीजन में उन्होंने 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। हाल ही में इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी उन्होंने दो प्रथम श्रेणी मैचों में छह विकेट लेकर अपनी दावेदारी मजबूत की थी।

घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

आकिब नबी अब तक 43 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 162 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर सात विकेट रहा है और वह 16 बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 36 लिस्ट ए मैचों में 56 विकेट और 39 टी20 मुकाबलों में 43 विकेट हासिल किए हैं। गेंदबाजी के साथ-साथ आकिब निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 999 रन दर्ज हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 572 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है।

auto

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम सीरीज

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल टीम में हैं। साई सुदर्शन का चयन फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगा। रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है, जबकि मध्य प्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं। भारत के लिए यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से 2-0 की हार के बाद टीम इस दौरे पर जीत के साथ वापसी करना चाहेगी।

भारतीय टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (फिटनेस मंजूरी के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघर में छुपाकर रखी थी मौ’त की पुड़िया… फिर अचानक पहुंच गयी पुलिस
Next Article युद्ध टला तो धड़ाम हुए तेल के दाम, ट्रंप के फैसले से वैश्विक बाजार में राहत

Related Posts

Headlines

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
Headlines

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
Headlines

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.