Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 08:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लाठी और वाटर कैनन से युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार : सुदेश महतो
Headlines

लाठी और वाटर कैनन से युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार : सुदेश महतो

August 10, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : JPSC और JSSC की परीक्षा व नियुक्ति व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर आजसू पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकार और भविष्य के लिए आवाज उठा रहे युवा कोई अपराध नहीं कर रहे हैं। सरकार को उनकी आवाज सुननी चाहिए, न कि पुलिस के बल पर उन्हें रोकने की कोशिश करनी चाहिए।

सुदेश महतो ने कहा कि जिन हाथों में किताब, कलम और नियुक्ति पत्र होना चाहिए, उन हाथों पर लाठी चलाना सरकार की संवेदनहीनता और विफलता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC की परीक्षा व नियुक्ति व्यवस्था को लेकर लंबे समय से छात्रों में नाराजगी है। जब युवा अपनी समस्याएं लेकर सड़क पर उतरते हैं तो सरकार को उनके साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए।

Advertisement

कंटीले तारों की बैरिकेडिंग के बाद भी विधानसभा तक पहुंचे युवा

सुदेश महतो ने कहा कि छात्रों को विधानसभा की ओर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने कंटीले तारों से बैरिकेडिंग की थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवा विधानसभा तक पहुंच गए। यह स्थिति बताती है कि झारखंड के युवाओं में सरकार के प्रति नाराजगी किस स्तर तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद नौकरी की उम्मीद लेकर आगे बढ़ते हैं। जब परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं और उन्हें समय पर जवाब नहीं मिलता, तो स्वाभाविक रूप से उनका गुस्सा बढ़ता है। ऐसे में सरकार को छात्रों की परेशानी समझने की जरूरत है।

आजसू सुप्रीमो ने कहा कि लाठी, आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल से कुछ समय के लिए भीड़ को रोका जा सकता है, लेकिन युवाओं के सवाल खत्म नहीं होंगे। उनका आक्रोश भी सिर्फ पुलिस कार्रवाई से खत्म नहीं होगा। सरकार को पुलिस बल के पीछे खड़े होने के बजाय छात्रों के बीच जाकर उनकी बातें सुननी चाहिए।

विवादित प्रक्रियाओं की समीक्षा और लंबित नियुक्तियों पर मांगा जवाब

सुदेश महतो ने सरकार से JPSC और JSSC से जुड़ी विवादित प्रक्रियाओं की निष्पक्ष समीक्षा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से विवाद और असमंजस की स्थिति बनी हुई है, उन पर सरकार को साफ स्थिति बतानी चाहिए। लंबित नियुक्तियों को लेकर समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया जाना चाहिए, ताकि छात्रों को यह पता चल सके कि उनकी परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी। उन्होंने छात्रों पर हुए बल प्रयोग की भी जवाबदेही तय करने की मांग की। उनका कहना है कि लोकतंत्र में अपनी मांग रखने के लिए सड़क पर उतरना युवाओं का अधिकार है। अगर किसी स्थिति में पुलिस कार्रवाई जरूरी भी हो तो उसका इस्तेमाल अंतिम विकल्प के तौर पर होना चाहिए। छात्रों की मांग सुनने और बातचीत के रास्ते तलाशने की कोशिश पहले होनी चाहिए।

समय रहते फैसला नहीं हुआ तो पूरे झारखंड में बढ़ेगा आंदोलन

सुदेश महतो ने सरकार को चेताते हुए कहा कि युवाओं के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करना चाहिए। अगर समय रहते उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया गया तो छात्रों का यह आक्रोश सिर्फ रांची तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में यह पूरे झारखंड में बड़ा आंदोलन बन सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेंगे। सरकार के सामने अब दो रास्ते हैं। पहला, वह छात्रों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को समझे और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए। दूसरा, वह युवाओं के बढ़ते आक्रोश का सामना करे। सुदेश महतो ने कहा कि सरकार को तय करना है कि वह युवाओं से संवाद करेगी या उनके सवालों को दबाने की कोशिश जारी रखेगी।

इसे भी पढ़ें : JPSC-JSSC छात्रों का उग्र हुआ प्रदर्शन, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां, दागने पड़े आंसू गैस के गोले… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपटना की सड़कों पर लहराया तिरंगा, सीएम सम्राट बोले- ये सिर्फ झंडा नहीं, शहीदों के बलिदान की निशानी है
Next Article Union Bank में नौकरी पाने का आखिरी मौका, 395 पदों पर Vacancy

Related Posts

देश

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही; बच्चे समेत 7 घायल, रेस्क्यू जारी

October 7, 2026
Headlines

दिल्ली और गांव की दूरी मिटाने आया ‘येलोडॉट्स’, हर नौजवान को मिलेगा IIT का साथ और डिजिटल उस्ताद

October 7, 2026
अन्य खबरें

CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का कनेक्शन: सुप्रीम कोर्ट की यह सुनवाई क्यों है खास

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही; बच्चे समेत 7 घायल, रेस्क्यू जारी

October 7, 2026

दिल्ली और गांव की दूरी मिटाने आया ‘येलोडॉट्स’, हर नौजवान को मिलेगा IIT का साथ और डिजिटल उस्ताद

October 7, 2026

रांची पहुंची टीम इंडिया और वेस्टइंडीज, 9 अक्टूबर को JSCA में होगा महामुकाबला

October 7, 2026

CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का कनेक्शन: सुप्रीम कोर्ट की यह सुनवाई क्यों है खास

October 7, 2026

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.