Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 10:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के गांव-गांव में गूंजा तिरंगे का संदेश, पैक्स ने निकाली बाइक रैली और तिरंगा यात्रा
बिहार

बिहार के गांव-गांव में गूंजा तिरंगे का संदेश, पैक्स ने निकाली बाइक रैली और तिरंगा यात्रा

August 10, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर सहकारिता विभाग ने गांव-गांव तक देशभक्ति का संदेश पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को राज्य के सभी जिलों में पैक्स, जिला स्तरीय सहकारी बैंकों और अन्य सहकारी संस्थानों की ओर से बाइक रैली और तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा हाथ में लेकर निकले सहकारिता विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और समितियों से जुड़े सदस्य जब प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरे तो लोगों का ध्यान भी उनकी ओर गया। पंचायत स्तर पर निकाली गई तिरंगा यात्राओं में भी बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

गांवों तक पहुंचा तिरंगे का संदेश

सहकारिता विभाग की ओर से वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के मौके पर ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत राज्यभर में सहकारी समितियों और विभागीय कार्यालयों को जोड़ा गया है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला मुख्यालयों से लेकर पंचायतों तक कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Advertisement

जिला स्तरीय सहकारी बैंकों और पैक्स की ओर से बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के संदेश के साथ आगे बढ़े। वहीं पंचायत स्तर पर भी तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में सहकारिता विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के साथ सहकारी समितियों के सदस्य शामिल हुए। कई जगहों पर तिरंगा यात्रा गांव और पंचायत के प्रमुख रास्तों से होकर गुजरी।

सहकारिता विभाग की ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत पहुंच को देखते हुए इस अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पैक्स राज्य के गांवों में किसानों और ग्रामीणों से सीधे जुड़े हुए हैं। ऐसे में विभाग का मानना है कि इनके माध्यम से तिरंगे और देशभक्ति से जुड़े अभियान को पंचायत और गांव के स्तर तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।

17 अगस्त तक चलेगा अभियान, होंगे कई कार्यक्रम

सहकारिता विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान 17 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान जिला और पंचायत स्तर पर कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिता और ‘सेल्फी विद तिरंगा’ जैसे कार्यक्रम भी शामिल हैं।

विभाग का जोर केवल शहरों तक कार्यक्रम सीमित रखने के बजाय गांवों में भी लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर है। आने वाले दिनों में अलग-अलग जिलों और पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को तिरंगा फहराने और अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सहकारी संस्थाओं से जुड़े सदस्यों और कर्मचारियों को भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है।

राम कृपाल यादव बोले- गांव-गांव तक पहुंचे देशभक्ति की भावना

सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभाग की पहुंच पंचायत स्तर तक है और इसी नेटवर्क के जरिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को गांव-गांव तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। सहकारिता विभाग से जुड़े संस्थानों, कर्मचारियों और सदस्यों की भागीदारी से अभियान को व्यापक रूप देने की कोशिश की जा रही है। मंत्री के मुताबिक तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना का प्रतीक है। इसलिए अभियान के जरिए अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : तारापुर में बनेगा भव्य योग-वेलनेस हब, आदियोगी की विशाल प्रतिमा से बदलेगी पर्यटन की तस्वीर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतारापुर में बनेगा भव्य योग-वेलनेस हब, आदियोगी की विशाल प्रतिमा से बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
Next Article हाथ में तिरंगा, चेहरे पर जोश और रास्ते में ‘सुधा’ की ठंडी छाछ… देशभक्ति के साथ दिखी सेवा की तस्वीर

Related Posts

Headlines

“बाबा के बाद मां की छांव भी छिनी”, छलका बिलखते सीएम बेटे का दर्द

October 7, 2026
Headlines

सीएम हेमंत के सिर से उठा मां का साया, नहीं रहीं आंदोलन की तपिश झेलने वाली रूपी सोरेन

October 7, 2026
Headlines

बिहार में रूफटॉप सोलर लगाने वालों की बल्ले-बल्ले, बची बिजली खरीदेगी सम्राट सरकार

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

“बाबा के बाद मां की छांव भी छिनी”, छलका बिलखते सीएम बेटे का दर्द

October 7, 2026

सीएम हेमंत के सिर से उठा मां का साया, नहीं रहीं आंदोलन की तपिश झेलने वाली रूपी सोरेन

October 7, 2026

बिहार में रूफटॉप सोलर लगाने वालों की बल्ले-बल्ले, बची बिजली खरीदेगी सम्राट सरकार

October 7, 2026

दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही; बच्चे समेत 7 घायल, रेस्क्यू जारी

October 7, 2026

दिल्ली और गांव की दूरी मिटाने आया ‘येलोडॉट्स’, हर नौजवान को मिलेगा IIT का साथ और डिजिटल उस्ताद

October 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.