Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 01:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 70वीं BPSC रद्द कराने को लेकर छात्रों का बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने चटकानी पड़ी लाठियां
बिहार

70वीं BPSC रद्द कराने को लेकर छात्रों का बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने चटकानी पड़ी लाठियां

August 25, 2026No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
BPSC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : पटना में 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा यानी BPSC को रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों ने रास्ते में पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पहले वाटर कैनन चलाया। जब छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वाटर कैनन की तेज बौछार और लाठीचार्ज के बीच प्रदर्शन कर रहे एक छात्र के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है। वहीं, एक छात्रा के बेहोश होने की भी सूचना है। हालांकि, प्रशासन की ओर से घायलों की संख्या को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ी, डाकबंगला तक पहुंचे छात्र

प्रदर्शन की शुरुआत गांधी मैदान से हुई थी। छात्र राजभवन की ओर मार्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने पहले ही कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर रखी थी, ताकि प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें। पुलिस की भारी तैनाती के बावजूद छात्रों ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ते हुए डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव और बढ़ गया। यहां छात्रों और CRPF जवानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। तेज पानी की बौछार के बावजूद छात्र मौके पर डटे रहे। बारिश और वाटर कैनन की बौछार के बीच भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। कई छात्र पूरी तरह भीग गए। इसी दौरान कुछ छात्रों को पानी से भीगने के बाद शैंपू लगाकर सड़क पर ही नहाते हुए भी देखा गया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे और मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को पहले ही साफ कर दिया था कि उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। DSP कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि अगर छात्र आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे तो पुलिस उन्हें रोकेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ छात्रों की बातचीत सकारात्मक रही है। DSP ने कहा कि छात्रों ने अधिकारियों के सामने अपनी कई मांगें रखी हैं और बातचीत का नतीजा सकारात्मक रहा है। उन्हें उम्मीद है कि छात्र उनकी बात मानेंगे और प्रदर्शन में शामिल लोगों की संख्या कम होगी। उन्होंने साफ कहा कि अगर छात्र नहीं मानते हैं तो उन्हें वहीं रोक दिया जाएगा और प्रतिबंधित क्षेत्र में आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

#WATCH | Patna, Bihar: Students break through barricades as they head towards Raj Bhavan from Gandhi Maidan, demanding cancellation of the 70th BPSC examination. pic.twitter.com/wX0GcoA9id

— ANI (@ANI) August 25, 2026

छात्रों की मांग सिर्फ BPSC तक नहीं, TRE-4 पर भी विवाद

प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना है कि उनकी लड़ाई सिर्फ 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द कराने तक सीमित नहीं है। वे TRE-4.0 की परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव के साथ BPSC, बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी BSSC और सब इंस्पेक्टर भर्ती से जुड़े मुद्दों का भी समाधान चाहते हैं। कांग्रेस नेता सुशील कुमार भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि छात्रों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उनका कहना है कि TRE-4.0 की परीक्षा हर हाल में सिंगल स्टेज में होनी चाहिए और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होनी चाहिए। सुशील कुमार ने सरकार पर छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाना चाहिए। उनके मुताबिक, छात्र पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के लिए सरकार की ओर से पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते छात्रों से बातचीत की होती तो मंगलवार को पटना में ऐसी स्थिति नहीं बनती। उनका कहना है कि छात्रों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है और सरकार को बातचीत के जरिए रास्ता निकालना चाहिए। छात्र 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग पर भी अड़े हुए हैं। उनका आरोप है कि परीक्षा में अनियमितताएं हुई हैं और पेपर लीक से जुड़े मामले सामने आए हैं। इसी वजह से वे परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं। TRE-4 को लेकर भी छात्रों में नाराजगी है। छात्रों को राज्य में परीक्षा दो चरणों में कराने के प्रस्ताव पर आपत्ति है। वे TRE-4 का आधिकारिक विज्ञापन जारी करने और परीक्षा की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं।

#WATCH | Patna, Bihar: Police and students come face to face as they march towards Raj Bhavan from Gandhi Maidan, demanding cancellation of the 70th BPSC examination. pic.twitter.com/n0LNfCtRqr

— ANI (@ANI) August 25, 2026

तेजस्वी ने डिप्टी CM को पत्र लिखकर बातचीत और जांच की मांग की

इसी बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने BPSC विवाद को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा है। उन्होंने सरकार से प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों को नजरअंदाज नहीं करने और उनसे सकारात्मक बातचीत कर तत्काल समाधान निकालने की अपील की है। तेजस्वी यादव ने TRE-4 की परीक्षा एक ही चरण में कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने BPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में हिंदी भाषी अभ्यर्थियों के साथ कथित भेदभाव को खत्म करने की मांग भी उठाई। उन्होंने सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, BSSC और BPSC समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही। तेजस्वी ने पिछली परीक्षाओं में सामने आई कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं से जुड़े लंबित मामलों को जल्द सुलझाने और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की। साथ ही सरकार से सभी लंबित परीक्षाओं की तारीखों वाला समयबद्ध परीक्षा कैलेंडर जारी करने को कहा। इसमें BSSC इंटरमीडिएट, CGL, ASO, BSO, लाइब्रेरियन और अकाउंटेंट भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। फिलहाल छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोक रहे हैं। दूसरी ओर, छात्र पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस फैसला नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अब नजर इस बात पर है कि सरकार छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करती है या प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई आगे भी जारी रहती है।

इसे भी पढ़ें : जयंती पर याद किये गये पूर्व सीएम बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, गवर्नर-CM ने किया नमन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“सरकार जिस दिन बदला, पर्सनल खुन्नस निकालेंगे”… MLA जयराम के नाम का कथित ऑडियो वायरल, FIR दर्ज
Next Article रामगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन भरोसा’ बिखेर गया 59 लोगों के चेहरे पर खुशी

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026
Headlines

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026
Headlines

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.