Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 01:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 30 अगस्त को आदिवासी महाजुटान, सीएम हेमंत को मुख्य अतिथि बनने का न्योता
Headlines

30 अगस्त को आदिवासी महाजुटान, सीएम हेमंत को मुख्य अतिथि बनने का न्योता

August 27, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन को आगामी 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सीएम हेमंत सोरेन को बताया कि रैली का आयोजन आदिवासी समाज को एकजुट करने और उसके राजनीतिक, सामाजिक और संवैधानिक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों, अस्तित्व और पहचान के साथ सामाजिक हितों की रक्षा को लेकर इस रैली का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि आदिवासी समाज के सामने कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर व्यापक चर्चा और एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए 30 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। रैली के जरिए समाज से जुड़े विभिन्न सवालों को सामने रखने की तैयारी है।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रैली के आयोजन और इसके उद्देश्यों की जानकारी भी दी। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रैली में शामिल होकर आदिवासी समाज के बीच अपनी बात रखेंगे।

इस दौरान शशि पन्ना, अजय तिर्की, रमा खलखो, अनिल पन्ना, ज्योत्सना केरकेट्टा, शिवा कच्छप, अनिल उरांव और पुष्कर बड़ाईक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। रैली को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां जारी हैं और आने वाले दिनों में इसे लेकर समाज के विभिन्न लोगों से संपर्क करने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़ें : JPSC-JSSC विवाद पर एक्शन में हेमंत सरकार, समीक्षा के लिए बनी हाईलेवल समिति

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरोड टैक्स के नाम पर वसूली की तो अफसरों पर होगी कार्रवाई, मंत्री नीतीश ने दी चेतावनी
Next Article बेटियां सिर्फ नौकरी पाने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बनें : सीएम सम्राट

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026
Headlines

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026
Headlines

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.