Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 11:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सारंडा के नदी में डूबने से पति-पत्नी की मौत, एक महिला लापता, लौट रहे थे अंतिम संस्कार से
Headlines

सारंडा के नदी में डूबने से पति-पत्नी की मौत, एक महिला लापता, लौट रहे थे अंतिम संस्कार से

August 31, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Chaibasa : सारंडा के बहदा गांव में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीण कुइली पहाड़ी नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक नदी में पानी का तेज बहाव आ गया। पहाड़ी इलाके से अचानक आए भारी पानी की वजह से नदी का जलस्तर पलक झपकते ही बढ़ गया। बहाव इतना तेज था कि नदी पार कर रहे लोग संभल नहीं पाए और पानी में बह गए। इस हादसे में अब तक एक ही परिवार के पति और पत्नी के शव मिल चुके हैं, जबकि एक अन्य महिला अब भी लापता है। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

ग्रामीणों ने झाड़ियों से निकाले दो शव

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग फौरन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और अपने स्तर पर खोजबीन शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ रोया सिद्धू की मां का शव मिला। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और बाकी लोगों की तलाश जारी रखी। कुछ ही देर बाद उनके पति बोसेन सिद्धू का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया। दोनों के शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

लापता महिला की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे में बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू भी तेज धारा में बह गई थीं, जिनका देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने के बाद छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर नदी किनारे तलाशी अभियान शुरू कराया। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर लापता महिला को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

अंधेरे और बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

रात का समय होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में भारी दिक्कतें आईं। एक तो अंधेरे की वजह से कुछ ठीक से नजर नहीं आ रहा था, वहीं दूसरी ओर इलाके में हो रही बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण पानी में उतरना काफी जोखिम भरा साबित हुआ। इसके बावजूद पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने देर रात तक नदी के संभावित ठिकानों पर तलाश जारी रखी। खराब मौसम और नदी के तेज बहाव को देखते हुए बचाव अभियान अब भी काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : गोला में तेज रफ्तार का कहर, दो हादसों में तीन का क्या हुआ हाल… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 31 अगस्त 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article रामगढ़ में ट्रैफिक सुधार को लेकर एसपी का सख्त एक्शन प्लान… जानें क्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अब बारिश में नहीं डूबेगा फैजुल्लागंज, सीएम योगी और रक्षामंत्री का बड़ा फैसला… जानें

October 17, 2026
उत्तर प्रदेश

कागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई

October 17, 2026
उत्तर प्रदेश

AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

October 17, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब बारिश में नहीं डूबेगा फैजुल्लागंज, सीएम योगी और रक्षामंत्री का बड़ा फैसला… जानें

October 17, 2026

कागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई

October 17, 2026

AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

October 17, 2026

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026

रजरप्पा में विस्थापितों का फूटा गुस्सा, बाहरी डीओ धारकों के बहिष्कार का ऐलान

October 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.