Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 12:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गंगा में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर, रेलवे लाइन पर भी मंडराया खतरा
Headlines

गंगा में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर, रेलवे लाइन पर भी मंडराया खतरा

September 1, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गंगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Bhagalpur : भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड में गंगा का कटाव मंगलवार सुबह अचानक और तेज हो गया। राघोपुर जमींदारी तटबंध के पास गंगा की तेज धारा ने करीब सौ साल पुराने चैती दुर्गा मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मंदिर का एक बड़ा हिस्सा गंगा में समा गया। इलाके के लोगों की आंखों के सामने वर्षों पुरानी धार्मिक विरासत पानी में विलीन हो गई। मंदिर के गंगा में समाने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों में मंदिर के नष्ट होने का दुख तो है ही, साथ ही अब उन्हें अपने घरों और दूसरी जरूरी जगहों की भी चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तेजी से गंगा कटाव कर रही है, उससे आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं।

कई दिनों से हो रहा था कटाव, मंगलवार को अचानक बढ़ी रफ्तार

ग्रामीणों के मुताबिक, मंदिर के आसपास कई दिनों से कटाव की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। गंगा की तेज धारा लगातार तट की मिट्टी काट रही थी। जल संसाधन विभाग की ओर से मंदिर को बचाने के लिए बचाव कार्य भी किए गए, लेकिन गंगा के तेज बहाव के सामने ये प्रयास टिक नहीं सके। ग्रामीण अखिलेश मंडल, सुषमा देवी, राजीव मंडल, कोको मंडल और मंटू मंडल ने बताया कि मंदिर को बचाने के लिए विभाग की ओर से कोशिश की गई थी। इसके बावजूद कटाव की रफ्तार इतनी अधिक थी कि मंदिर का बड़ा हिस्सा नहीं बचाया जा सका। मंगलवार सुबह हालात और बिगड़ गए और देखते ही देखते मंदिर का हिस्सा गंगा में चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर कटाव शुरू होने के शुरुआती दौर में ही बड़े स्तर पर काम शुरू किया जाता, तो शायद मंदिर को बचाया जा सकता था। लोगों का आरोप है कि समय रहते पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाने की वजह से स्थिति लगातार बिगड़ती गई।

मंदिर गया, अब रेलवे लाइन और घरों पर खतरा

चैती दुर्गा मंदिर के गंगा में समाने के बाद ग्रामीणों की चिंता अब और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि कटाव अब रेलवे लाइन, घाट और आसपास की आबादी के लिए खतरा बनता जा रहा है। अगर गंगा की धारा का दबाव इसी तरह बना रहा तो कटाव धीरे-धीरे रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ सकता है। ग्रामीणों को डर है कि कटाव आगे बढ़ा तो कई घर इसकी चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में सिर्फ मंदिर को बचाने का मामला नहीं रह गया है, बल्कि लोगों की सुरक्षा और इलाके की बुनियादी सुविधाओं को बचाने की चुनौती भी सामने है।

ग्रामीण बोले- अब भी संभलने का मौका

मंदिर के गंगा में समा जाने से ग्रामीणों में गुस्सा भी है। उनका कहना है कि वर्षों पुरानी धार्मिक विरासत को बचाया नहीं जा सका, लेकिन अब प्रशासन के पास रेलवे लाइन और आबादी को सुरक्षित रखने का मौका है। इसके लिए बिना देरी किए बड़े स्तर पर कटावरोधी काम शुरू करना जरूरी है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जल संसाधन विभाग से तत्काल मौके पर विशेषज्ञ अभियंताओं की टीम भेजने और स्थायी कटावरोधी उपाय करने की मांग की है। उनका कहना है कि सिर्फ अस्थायी बचाव कार्य से काम नहीं चलेगा। गंगा की धारा को देखते हुए मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाले इंतजाम करने होंगे। ग्रामीणों का साफ कहना है कि चैती दुर्गा मंदिर को अब वापस नहीं बचाया जा सकता, लेकिन अगर समय रहते कदम उठाए गए तो रेलवे लाइन, घाट और आसपास के घरों को गंगा की चपेट में आने से रोका जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : 25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार को 5.75 और झारखंड को 2 एमएएफ पानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटॉयलेट के लिए रुका युवक, 4 बदमाशों ने घेर कर मार दी गोली, फिर…
Next Article ट्रक से बचने की कोशिश में सड़क से नीचे उतरी बस, फिर भी हो गई जोरदार भिड़ंत

Related Posts

Headlines

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026
Headlines

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026
Headlines

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026

दो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.