Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 3 September, 2026 • 06:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मनरेगा BPO को उठा ले गयी ACB की टीम, क्या किया था झोल… जानें
Headlines

मनरेगा BPO को उठा ले गयी ACB की टीम, क्या किया था झोल… जानें

September 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
BPO
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Gumla : गुमला जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने कड़ा प्रहार किया है। रांची ACB की टीम ने गुरुवार को जाल बिछाकर मनरेगा के BPO यानी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हरीश प्रजापति को 6 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी अधिकारी मनरेगा योजना के तहत तालाब निर्माण की जियो टैगिंग करने के एवज में यह रकम वसूल रहा था। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे सीधे अपने साथ रांची ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

10 हजार में तय हुआ था सौदा

पूरा मामला पालकोट प्रखंड का है, जहां मनरेगा योजना से एक तालाब का निर्माण कराया गया था। काम पूरा होने के बाद योजना की जियो टैगिंग होनी थी, जिसके बिना आगे की प्रक्रिया और राशि का भुगतान अटक जाता। इसी काम के बदले बीपीओ हरीश प्रजापति ने संबंधित लाभुक से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग रख दी। लाभुक घूस की रकम देने को तैयार नहीं था, लेकिन बीपीओ बिना पैसे काम आगे बढ़ाने को राजी नहीं हुआ। काफी बातचीत के बाद पहली किस्त के तौर पर 6 हजार रुपए देने पर सहमति बनी। परेशान लाभुक ने हार मानने के बजाय सीधे रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से संपर्क किया और लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसीबी के अधिकारियों ने पहले गोपनीय तरीके से मामले का सत्यापन किया। जांच में जब घूस मांगने की बात पूरी तरह सच पाई गई, तब ट्रैप टीम का गठन किया गया और आरोपी अधिकारी को पकड़ने की रणनीति तैयार की गई।

ऑफिस में पैसे थमाते ही धर दबोचा

योजना के मुताबिक लाभुक गुरुवार को रिश्वत के 6 हजार रुपए लेकर पालकोट प्रखंड कार्यालय पहुंचा। जैसे ही उसने बीपीओ कक्ष में जाकर हरीश प्रजापति के हाथों में केमिकल लगे नोट थमाए, पहले से सादे लिबास में तैनात एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। अधिकारियों ने जब हरीश प्रजापति के हाथ धुलवाए तो केमिकल के असर से पानी का रंग गुलाबी हो गया, जिससे घूस लेने की पुष्टि मौके पर ही हो गई।

दिनदहाड़े ब्लॉक परिसर में हुई इस छापेमारी और बीपीओ की गिरफ्तारी से दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मी अपने कमरे छोड़कर बाहर निकल आए। एसीबी की टीम कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी बीपीओ को गाड़ी में बैठाकर रांची मुख्यालय ले गई, जहां उसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : झाड़-फूंक के फेर में उजड़ा परिवार… 10 मिनट में दो भाइयों ने तोड़ा दम, मां की हालत नाजुक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहिन्दी के शब्दों से होगी दिमाग की जंग, 14 सितंबर से ‘भारतीय गूढ़ वर्ग पहेली 2026’
Next Article कोयला खत्म, कहानी नहीं… बंद खदानों में फिर बजेगा रोजगार का बिगुल

Related Posts

Headlines

पुनपुन-दरधा के उफान पर सीधी नजर, डिप्टी सीएम बोले- रात में भी बांधों की पहरेदारी करें इंजीनियर

September 3, 2026
Headlines

‘CM और MLA से बात कराओ, तभी उतरूंगा’… धनबाद में ‘शोले’ स्टाइल हाईवोल्टेज ड्रामा

September 3, 2026
Headlines

सांसद विजय हांसदा की अफसरों को दो टूक- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पुनपुन-दरधा के उफान पर सीधी नजर, डिप्टी सीएम बोले- रात में भी बांधों की पहरेदारी करें इंजीनियर

September 3, 2026

‘CM और MLA से बात कराओ, तभी उतरूंगा’… धनबाद में ‘शोले’ स्टाइल हाईवोल्टेज ड्रामा

September 3, 2026

सांसद विजय हांसदा की अफसरों को दो टूक- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

September 3, 2026

पाकुड़ में सजेगा कान्हा का दरबार, इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी

September 3, 2026

कोयला खत्म, कहानी नहीं… बंद खदानों में फिर बजेगा रोजगार का बिगुल

September 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.