Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 3 September, 2026 • 05:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झाड़-फूंक के फेर में उजड़ा परिवार… 10 मिनट में दो भाइयों ने तोड़ा दम, मां की हालत नाजुक
Headlines

झाड़-फूंक के फेर में उजड़ा परिवार… 10 मिनट में दो भाइयों ने तोड़ा दम, मां की हालत नाजुक

September 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झाड़-फूंक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : बीमारी में डॉक्टर की जगह ओझा के पास जाना एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह तबाह कर गया। भदानीनगर ओपी क्षेत्र के पारगढ़ा गांव में अंधविश्वास के चलते दो मासूम भाइयों की जान चली गई, जबकि उनकी मां अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। जिन बच्चों को समय पर अस्पताल ले जाकर बचाया जा सकता था, उन्हें घरवाले तीन दिन तक तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के सहारे ठीक करने की कोशिश करते रहे। नतीजा यह हुआ कि बीमारी पूरे शरीर में फैल गई और सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों भाइयों ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

तीन दिन तक चलता रहा झाड़-फूंक का खेल, जब बिगड़ी तबीयत तो दौड़े अस्पताल

पारगढ़ा गांव के रहने वाले शंकर बेदिया के घर में तीन-चार दिन पहले अचानक आफत आई। उनके 15 साल के बेटे रामकिशुन, 10 साल के छोटे बेटे साहिल और पत्नी संगीता देवी को एक साथ तेज बुखार चढ़ा। परिजनों को लगा कि कोई ऊपरी हवा का चक्कर है। उन्होंने तुरंत अस्पताल ले जाने की बजाय गांव के ही एक तांत्रिक को बुला लिया। घर में तीन दिनों तक अगरबत्तियां जलती रहीं, मंत्र पढ़े जाते रहे और झाड़-फूंक का सिलसिला चलता रहा। इस बीच तीनों की तबीयत लगातार गिरती चली गई, लेकिन किसी ने उन्हें डॉक्टर को दिखाने की जहमत नहीं उठाई।

पांच से दस मिनट के भीतर बुझ गए दोनों चिराग, मां रिम्स रेफर

गुरुवार को जब तीनों की हालत बेकाबू हो गई और वे बेहोशी की हालत में पहुंच गए, तब जाकर परिजनों के हाथ-पांव फूले। घबराए परिजन उन्हें लेकर भुरकुंडा के एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मरीजों की नब्ज देखते ही कह दिया कि केस उनके हाथ से बाहर है और तुरंत सदर अस्पताल ले जाने को कहा। बदहवास परिजन तीनों को गाड़ी में लादकर रामगढ़ सदर अस्पताल की ओर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रास्ते में महज पांच से दस मिनट के भीतर पहले बड़े भाई रामकिशुन और फिर छोटे साहिल की सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मां संगीता की धड़कनें कमजोर पड़ रही थीं, जिन्हें फौरन गंभीर हालत में रांची के रिम्स भेज दिया गया।

पिता परदेश में कर रहे मजदूरी, गांव के हैंडपंपों की जांच शुरू

इस पूरी घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि बच्चों के पिता शंकर बेदिया रोजी-रोटी कमाने के लिए ओडिशा गए हुए हैं। उन्हें अभी यह भी ठीक से नहीं पता कि उनके घर की खुशियां उजड़ चुकी हैं और जिन बेटों को वे पढ़ा-लिखाकर बड़ा आदमी बनाना चाहते थे, वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पतरातू के बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और सरकारी नियमों के मुताबिक मुआवजा दिलाने की बात कही। वहीं अचानक एक ही घर के तीन लोगों के बीमार पड़ने को देखते हुए पीएचई विभाग की टीम ने भी गांव का दौरा किया। टीम ने आसपास के चापाकलों से पानी के नमूने लिए हैं ताकि यह पता चल सके कि कहीं यह किसी जहरीले पानी या संक्रमण का असर तो नहीं था। गांव में फिलहाल मातम पसरा हुआ है और हर कोई इसी बात पर अफसोस जता रहा है कि अगर सही वक्त पर डॉक्टर के पास चले जाते, तो आज दोनों बच्चे जिंदा होते।

इसे भी पढ़ें : 7 साल का इश्क और देह का संबंध शादी टूटने पर रेप नहीं… हाईकोर्ट ने खारिज की FIR

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article7 साल का इश्क और देह का संबंध शादी टूटने पर रेप नहीं… हाईकोर्ट ने खारिज की FIR
Next Article हिन्दी के शब्दों से होगी दिमाग की जंग, 14 सितंबर से ‘भारतीय गूढ़ वर्ग पहेली 2026’

Related Posts

Headlines

सांसद विजय हांसदा की अफसरों को दो टूक- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

September 3, 2026
झारखंड

पाकुड़ में सजेगा कान्हा का दरबार, इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी

September 3, 2026
Headlines

कोयला खत्म, कहानी नहीं… बंद खदानों में फिर बजेगा रोजगार का बिगुल

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सांसद विजय हांसदा की अफसरों को दो टूक- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

September 3, 2026

पाकुड़ में सजेगा कान्हा का दरबार, इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी

September 3, 2026

कोयला खत्म, कहानी नहीं… बंद खदानों में फिर बजेगा रोजगार का बिगुल

September 3, 2026

मनरेगा BPO को उठा ले गयी ACB की टीम, क्या किया था झोल… जानें

September 3, 2026

हिन्दी के शब्दों से होगी दिमाग की जंग, 14 सितंबर से ‘भारतीय गूढ़ वर्ग पहेली 2026’

September 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.