Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 3 September, 2026 • 07:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘CM और MLA से बात कराओ, तभी उतरूंगा’… धनबाद में ‘शोले’ स्टाइल हाईवोल्टेज ड्रामा
Headlines

‘CM और MLA से बात कराओ, तभी उतरूंगा’… धनबाद में ‘शोले’ स्टाइल हाईवोल्टेज ड्रामा

September 3, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
टावर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dhanbad : धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 24 साल का युवक अपनी मांगों को मनवाने के लिए सीधे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक की जिद थी कि जब तक उसकी बात राज्य के मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक से नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। सुबह-सवेरे हुए इस ड्रामे को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों का भारी भीड़ जमा हो गयी। कई घंटों तक पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की सांसें अटकी रहीं।

सीएम और विधायक जयराम महतो से बात कराने की रखी शर्त

यह पूरा मामला टुंडी थाना क्षेत्र की लछु रायडीह पंचायत स्थित बादलपुर काजी टोला का है। यहां का रहने वाला जाहिद अंसारी गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे गांव में लगे ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही टुंडी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। नीचे खड़े पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने जब जाहिद से नीचे आने को कहा, तो उसने साफ शर्त रख दी कि पहले उसकी बातचीत मुख्यमंत्री और विधायक जयराम महतो से कराई जाए। वह टावर के ऊपरी हिस्से में बैठकर लगातार अपनी बात पर अड़ा रहा, जिससे अनहोनी की आशंका में लोगों के हाथ-पांव फूलने लगे।

काफी मान-मनौव्वल के बाद नीचे उतरा, थानेदार ने दी समझाइश

टुंडी थानेदार उमाशंकर ने मौके पर मोर्चा संभाला और लाउडस्पीकर के जरिए युवक से बातचीत शुरू की। पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या सुनी जाएगी और उसे रांची ले जाकर मुख्यमंत्री से मिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। काफी देर तक चले मान-मनौव्वल और लिखित आश्वासन के वादे के बाद आखिरकार जाहिद टावर से सुरक्षित नीचे उतरा, तब जाकर पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

नीचे आने के बाद युवक ने अपनी समस्याओं और सरकारी सिस्टम की अनदेखी को लेकर नाराजगी जताई। वहीं थानेदार उमाशंकर ने इस तरह के खतरनाक कदम पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ युवा सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने और हाइलाइट होने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं चूकते। थानेदार ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए ऐसा खतरनाक रास्ता न चुनें, जिससे उनकी जान पर बन आए। इस घटना को लेकर पूरे दिन इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

इसे भी पढ़ें : कोयला खत्म, कहानी नहीं… बंद खदानों में फिर बजेगा रोजगार का बिगुल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसांसद विजय हांसदा की अफसरों को दो टूक- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
Next Article पुनपुन-दरधा के उफान पर सीधी नजर, डिप्टी सीएम बोले- रात में भी बांधों की पहरेदारी करें इंजीनियर

Related Posts

Headlines

रांची में बोरिंग से पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी, बिना इजाजत पर 1 लाख तक जुर्माना

September 3, 2026
Headlines

पुनपुन-दरधा के उफान पर सीधी नजर, डिप्टी सीएम बोले- रात में भी बांधों की पहरेदारी करें इंजीनियर

September 3, 2026
Headlines

सांसद विजय हांसदा की अफसरों को दो टूक- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में बोरिंग से पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी, बिना इजाजत पर 1 लाख तक जुर्माना

September 3, 2026

पुनपुन-दरधा के उफान पर सीधी नजर, डिप्टी सीएम बोले- रात में भी बांधों की पहरेदारी करें इंजीनियर

September 3, 2026

‘CM और MLA से बात कराओ, तभी उतरूंगा’… धनबाद में ‘शोले’ स्टाइल हाईवोल्टेज ड्रामा

September 3, 2026

सांसद विजय हांसदा की अफसरों को दो टूक- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

September 3, 2026

पाकुड़ में सजेगा कान्हा का दरबार, इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी

September 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.