Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 12:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Headlines

झारखंड के मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

September 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jharkhand : झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का बीती देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास, आवास, पर्यटन, कला संस्कृति और खेलकूद जैसे कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गिरिडीह शहर के बस पड़ाव के पास स्थित मर्सी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से शहर से बाहर थे और महज दो दिन पहले ही गिरिडीह लौटे थे। रात में अचानक सीने में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

आधी रात को बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़े हालात

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री हरसिंगरायडीह स्थित अपने आवास पर थे। रात करीब 12 बजे उनके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। हालत बिगड़ती देख करीब डेढ़ बजे उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें गाड़ी में बैठाकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में उन्हें उल्टी भी हुई। रात करीब सवा दो बजे परिजन उन्हें लेकर मर्सी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पत्नी श्वेता शर्मा, बेटी और बेटा आयुष भी मौजूद थे।

अस्पताल के एमडी जनरल मेडिसिन डॉ. शाहजाद शेख ने बताया कि जब मंत्री को लाया गया, तब उनकी छाती में तेज दर्द था। रास्ते में उल्टी होने की वजह से उसका कुछ हिस्सा फेफड़ों में चला गया था। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती कर सांस की नली साफ की और ईसीजी जांच की। जांच में हार्ट अटैक के साफ लक्षण दिखे। इलाज के दौरान उनकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों ने सीपीआर देना शुरू किया। डॉक्टरों की पूरी टीम ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन सुबह करीब 4 बजकर 8 मिनट पर उनका निधन हो गया।

अस्पताल में उमड़ा समर्थकों का हुजूम, प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे

मंत्री के निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जैसे ही यह बात शहर में फैली, अस्पताल परिसर में लोगों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन भी तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। गिरिडीह के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और धनबाद के एसएसपी समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़ें : रिम्स में सुरक्षा की खुली पोल : ICU और लेबर रूम के AC का कॉपर पाइप काट ले गये चोर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया दुख, बोले- मैंने अपना बड़ा भाई खो दिया

Related Posts

झारखंड

मंत्री सुदिव्य के निधन पर दो रोज का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

September 6, 2026
Headlines

फेफड़ों में फंसी उल्टी ने रोकी धड़कनें, डेढ़ घंटे की CPR भी नहीं लौटा सकी मंत्री सुदिव्य की सांसें

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया दुख, बोले- मैंने अपना बड़ा भाई खो दिया

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मंत्री सुदिव्य के निधन पर दो रोज का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

September 6, 2026

फेफड़ों में फंसी उल्टी ने रोकी धड़कनें, डेढ़ घंटे की CPR भी नहीं लौटा सकी मंत्री सुदिव्य की सांसें

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सीएम हेमंत ने जताया दुख, बोले- मैंने अपना बड़ा भाई खो दिया

September 6, 2026

झारखंड के मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

September 6, 2026

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.