Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 10 September, 2026 • 11:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे
Headlines

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna / Munger : सीएम सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध भीमबांध ईको-पर्यटन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम को सीधे अपने बीच पाकर ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा और उन्होंने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी दिक्कतों को तेजी से दूर करने का सख्त निर्देश दिया। यह पूरा आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की देखरेख में हुआ था।

ग्रामीणों ने रखी सड़क, पानी और स्कूल की मांग

चौपाल के दौरान स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी रोजमर्रा की परेशानियां खुलकर रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पक्की सड़क और साफ पेयजल की भारी किल्लत है। बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए पास में हाई स्कूल नहीं है, जिसके कारण उन्हें दूर जाना पड़ता है। इसके अलावा किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नहर निर्माण और सामाजिक आयोजनों के लिए एक सामुदायिक भवन बनवाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। सीएम ने सभी मांगों को ध्यान से सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के उत्थान और इलाके की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि तय समय के भीतर सभी जरूरी काम पूरे किए जाएंगे।

दौरे में मौजूद रहे कई मंत्री, सांसद और बड़े अफसर

भीमबांध भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सरकार के कई मंत्री, जन प्रतिनिधि और राज्य के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इनमें गन्ना उद्योग एवं जिला प्रभारी मंत्री संजय कुमार, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, सांसद अरुण भारती, विधायक कुमार प्रणय, विधायक मनीष कुमार और पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह शामिल थे। प्रशासनिक अमले से मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, सीएम के सचिव संजय कुमार सिंह, मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, बिना इलाज मरीजों को टरकाने पर बिफरे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?
Next Article लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

Related Posts

देश

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
बिहार

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026
झारखंड

नौजवानों और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ेगा यूथ कांग्रेस : कुमार गौरव

September 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026

नौजवानों और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ेगा यूथ कांग्रेस : कुमार गौरव

September 10, 2026

टीम इंडिया का तूफानी क्रिकेट कैलेंडर जारी, IPL 2027 से पहले 37 मुकाबले खेलेगी भारत

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.