Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 05:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में होगी लॉक डाउन जैसी सख्ती !
रांची

झारखंड में होगी लॉक डाउन जैसी सख्ती !

July 21, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चिंतित हैं. ऐसे में उन्होंने संकेत दिये हैं कि राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन-1 की तरह सख्ती की जा सकती है. यानी आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर अन्य सभी तरह की छूट वापस ली जा सकती हैं. इस मुद्दे पर 22 जुलाई को होनेवाली कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के साथ चर्चा की जायेगी. श्री सोरेन ने सोमवार को भी मुख्य सचिव समेत अन्य वरीय अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बैठक की. साथ ही सभी जिलों में कोरोना की स्थिति की जानकारी ली.

प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ने की आशंका पहले से ही थी. जब यातायात खोला गया, तो यहां आवागमन बढ़ गया. इस कारण संक्रमण के आंकड़ों में वृद्धि हुई. हालांकि, जांच का दायरा बढ़ा है, इस वजह से भी पहले की तुलना में ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संक्रमण के बढ़ते मामलों पर लगातार नजर बनाये हुए है. पहले यातायात को रोका गया है. कैबिनेट की बैठक में हम निर्णय लेंगे कि आगे क्या कदम उठाना है.

बॉर्डर सील किया जायेगा
सूत्रों का कहना है कि राज्य के बॉर्डर को सील कर दिया जायेगा. केवल आवश्यक सेवा के समान लानेवालों को ही इंट्री दी जा सकती है. वहीं, पास बनवाकर राज्य में आनेवालों का कोरेंटिन और उनकी कोरोना जांच भी सुनिश्चित की जायेगी. शहर में भी अनावश्यक ट्रैफिक पर लॉकडाउन-1 जैसी ही रोक लग सकती है. केवल आवश्यक परिवहन सेवा को ही आने-जाने की अनुमति होगी.

15 दिनों तक की जा सकती है सख्ती
सूत्रों के अनुसार, इस बार सरकार कम से कम 15 दिन तक सख्ती कर सकती है. इस पर टास्क फोर्स से राय ली गयी है. सख्ती के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी तरह की छूट वापस ली जा सकती है. हाट-बाजारों के लिए समय निर्धारित किया जा सकता है. मास्क न पहनने पर दंड लगाने का प्रावधान भी किया जायेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना से पहले माँ फिर एक-एक कर पांच बच्चों की हो गयी मौत
Next Article टाटा स्टील का क्वार्टर बना यमराज, बच्चे की मौत

Related Posts

Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.