Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 03:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना से पहले माँ फिर एक-एक कर पांच बच्चों की हो गयी मौत
झारखंड

कोरोना से पहले माँ फिर एक-एक कर पांच बच्चों की हो गयी मौत

July 21, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

धनबाद जिला के कतरास के एक परिवार में मां की मौत के बाद एक-एक कर उसके पांच बेटों की भी मौत हो गयी. मां के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसके चार बेटे भी संक्रमित पाये गये थे. जबकि एक अन्य बेटे की मौत टीएमएच जमशेदपुर में लंग कैंसर के इलाज के दौरान हुई. झारखंड में एक परिवार में कोरोना पीड़ितों की मौत की यह सर्वाधिक संख्या है. महिला के छह बेटे थे. एक बेटा दिल्ली में रहता है.

दिल्ली से शादी समारोह में आयी थी मां : पांचों पुत्रों की 88 वर्षीया मां अपने एक नाती के शादी समारोह में शिरकत करने दिल्ली से 29 जून को कतरास आयी थी. धूमधाम से शादी हुई. लेकिन शादी के बाद वह बीमार पड़ गयी. उसकी मौत के बाद एक के बाद एक पांच मौत हो गयी. पता चला है कि इस परिवार में दो और सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जिनका इलाज चल रहा है. यह परिवार व्यवसाय से जुड़ा है.

चार जुलाई को मां की मौत : चास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए 29 जून को भर्ती हुई मां की मौत चार जुलाई को हो गयी थी. शव का सैंपल लेकर जांच करायी गयी. सात जुलाई को बताया गया कि वह कोरोना से संक्रमित थी. महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. यह इस परिवार में पहली मौत थी.

10 जुलाई को पहले बेटे की मौत : महिला की मौत के बाद उसके परिवार के लोगों ने भी सैंपल देकर जांच करायी. करीब 65 साल का बेटा एक निजी रिसोर्ट में कोरेंटिन था. 10 दिनों से उसे सांस लेने में दिक्कत थी. 10 जुलाई की देर रात तबीयत बिगड़ने पर उसे पीएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 11 जुलाई को पीएमसीएच में ट्रूनेट मशीन से शव के सैंपल की जांच की गयी. इसमें वह कोरोना संक्रमित मिला. आरटी पीसीआर जांच में भी वह कोरोना से संक्रमित पाया गया.

11 जुलाई को कोविड-19 अस्पताल में दूसरे बेटे की मौत : 67 साल के उसके दूसरे बेटे की मौत कोविड-19 अस्पताल में 11 जुलाई की देर रात हो गयी. आठ जुलाई को वह कोरोना से संक्रमित पाया गया था. इसके बाद उसे धनबाद के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसे भी सांस लेने में दिक्कत हो रही थी.

तीसरे बेटे ने 12 को रिम्स में तोड़ा दम : 12 जुलाई को तीसरे बेटे की मौत रांची रिम्स में हो गयी. 72 साल के इस बुजुर्ग को नौ जुलाई को रांची रिम्स रेफर किया गया था. उसे भी सांस लेने में दिक्कत थी. वह आठ जुलाई को कोरोना संक्रमित मिला था. तीन दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी. रांची में ही उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया.

16 जुलाई को हुई थी चौथे बेटे की मौत : महिला का चौथा बेटा (70) कोरोना से संक्रमित था. कोविड-19 अस्पताल में उसे आठ जुलाई को भर्ती किया गया था. इसी दिन जांच में यह संक्रमित पाया गया. तबीयत बिगड़ने के बाद उसे 13 जुलाई को रांची रिम्स रेफर किया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत 19 जुलाई हो गयी. उसे भी सांस लेने में दिक्कत थी. वह सेल्स टैक्स अधिवक्ता थे.

19 जुलाई को पांचवे बेटे की मौत : लंग कैंसर से जूझ रहे महिला के पांचवें बेटे (60) की मौत टीएमएच जमशेदपुर में हो गयी थी. लंग कैंसर होने के कारण उसकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गयी थी. कुछ दिनों पहले उसे पीएमसीएच के सीसीयू में रखा गया था. यहां से परिजन 14 जुलाई को निजी अस्पताल ले गये थे. वहां से फिर जमशेदपुर ले जाया गया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएन-95 मास्क को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी की
Next Article झारखंड में होगी लॉक डाउन जैसी सख्ती !

Related Posts

Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.