Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 03:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…
Headlines

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची के बहुचर्चित जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड के मुख्य सरकारी गवाह मुनव्वर अफाक पर रविवार की सुबह कांटा टोली चौक के पास जानलेवा हमला हुआ। बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने मुनव्वर को घेर लिया और एकदम नजदीक से उन पर पिस्टल तान दी। हमलावरों ने ट्रिगर भी दबाया, लेकिन ऐन वक्त पर पिस्टल मिसफायर हो गई। गोली नहीं चलने के कारण मुनव्वर बाल-बाल बच गए। इसके तुरंत बाद तीनों हमलावर बाइक तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए नामकुम की तरफ फरार हो गए।

जेल में बंद कुजूर बंधुओं पर हमले की साजिश का आरोप

घटना के बाद मुनव्वर अफाक ने बताया कि हमलावरों में एलेक्स और कटला नाम के दो अपराधी शामिल थे, जबकि तीसरे को वह पहचान नहीं पाए। उन्होंने आशंका जताई है कि हमलावर प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई से जुड़े हो सकते हैं। मुनव्वर ने सीधा आरोप लगाया है कि कमल भूषण हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे डब्ल्यू कुजूर और राहुल कुजूर के इशारे पर ही यह हमला कराया गया है। सरकारी गवाह बनने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। अदालत में उनकी गवाही ही आरोपियों को सजा दिलाने में सबसे अहम साबित हुई थी।

auto

इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अपराधियों के भागने की दिशा में पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी है। चौक-चौराहों और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें दबोचा जा सके। थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की टीमें संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

जमीन विवाद और प्रेम विवाह से जुड़ा है पूरा खूनी खेल

यहां याद दिला दें कि 30 मई 2022 को पिस्का मोड़ स्थित गैलेक्सिया मॉल के पास कमल भूषण की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह फोन पर बात कर रहे थे। कमल भूषण और डब्ल्यू कुजूर के बीच जमीन के कारोबार, पैसों के लेन-देन और पारिवारिक मसलों को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के दौरान डब्ल्यू कुजूर के बेटे राहुल ने कमल भूषण की बेटी से प्रेम विवाह भी कर लिया था, जिससे दुश्मनी और बढ़ गई। बाद में कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय कुमार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पूरे मामले में अदालत ने 22 सितंबर 2025 को राहुल कुजूर, डब्ल्यू कुजूर और काविस अदनान को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि सरकारी गवाह बनने पर मुनव्वर अफाक को बरी कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें : लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा
Next Article छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

Related Posts

Headlines

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026
Headlines

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026
Headlines

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026

TSPC के ‘सरदार’ का चैप्टर क्लोज, यूपी ATS ने भोरे-भोर किया एनकाउंटर

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.