अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4.0 के लिए नया विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 15/2026 जारी किया है। इस भर्ती के जरिए शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक योग्य भारतीय उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन संख्या-15/2026 के अंतर्गत चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार में विद्यालय अध्यापक के 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया 25.09.2026 से प्रारंभ होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26.10.2026 तथा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25.10.2026 निर्धारित है। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट https://t.co/BYs3bdyyoS पर उपलब्ध है।
#BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #BPSCNotification #TRE4 #TRE #TeacherRecruitment #BiharTeacher
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) September 22, 2026
पुराना विज्ञापन रद्द, अब नए विज्ञापन से होगी भर्ती
BPSC ने साफ किया है कि 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया विज्ञापन संख्या 14/2026 अब रद्द कर दिया गया है। शिक्षक भर्ती के लिए अब अभ्यर्थियों को विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत ही आवेदन करना होगा। यानी जिन अभ्यर्थियों ने पुराने विज्ञापन के आधार पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर तैयारी की थी, उन्हें नए विज्ञापन और उसमें दिए गए नियमों को ध्यान से देखना होगा आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और आवेदन से संबंधित सभी निर्देश अच्छी तरह पढ़ लें। आवेदन भरते समय किसी जरूरी नियम या जानकारी की अनदेखी होने पर परेशानी हो सकती है।
25 सितंबर से शुरू होगा आवेदन, 26 अक्टूबर तक मौका
TRE-4.0 के लिए भुगतान और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 25 अक्टूबर 2026 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। वहीं ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2026 रखी गई है। यानी अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए करीब एक महीने का समय मिलेगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,388 रिक्त पदों को भरा जाना है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीखों का ध्यान रखना होगा, क्योंकि शुल्क भुगतान और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख अलग-अलग है। BPSC ने कहा है कि आवेदन शुरू करने से पहले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन, विवरणी और ऑनलाइन आवेदन भरने से जुड़े निर्देशों को जरूर पढ़ें। भर्ती की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी इन्हीं निर्देशों में दी गई है। अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विज्ञापन संख्या 15/2026 से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन से संबंधित निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली


