Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 5 October, 2026 • 10:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भुरकुंडा में दुर्गा पूजा पर पुलिस की दो टूक, अफवाह फैलाने वाले सीधे जाएंगे जेल
झारखंड

भुरकुंडा में दुर्गा पूजा पर पुलिस की दो टूक, अफवाह फैलाने वाले सीधे जाएंगे जेल

October 5, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भुरकुंडा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : दुर्गा पूजा को हंसी-खुशी और शांति से मनाने के लिए भुरकुंडा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने की। इस मौके पर पतरातू के सीओ मनोज कुमार चौरसिया, इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह और प्रखंड उपप्रमुख बबिता पांडेय मौजूद रहीं। बैठक में इलाके के जनप्रतिनिधियों, पूजा समितियों के सदस्यों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। बातचीत के दौरान पंडालों की सुरक्षा, सड़कों पर जाम से निपटने, बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी बुनियादी जरूरतों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने अपने इलाके की समस्याएं रखीं और प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

पंडालों में सीसीटीवी और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम जरूरी

ओपी प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने पूजा समितियों को सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा। उन्होंने साफ किया कि हर पंडाल में आग बुझाने के यंत्र, सीसीटीवी कैमरे और समिति के अपने वालंटियर तैनात रहने चाहिए। भीड़ को संभालने और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई। इसके साथ ही पूजा के दौरान बजने वाले लाउडस्पीकर की आवाज तय सीमा में रखने और रात के समय नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई, ताकि आम लोगों और मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Advertisement

सोशल मीडिया पर नजर, अफवाहों से रहें दूर

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह फैलाने वालों पर सीधी कानूनी कार्रवाई होगी। आम लोगों से अपील की गई कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे या कोई गलत बात फैलाए, तो बिना देर किए सीधे पुलिस को खबर करें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात रहेंगे और गश्त तेज रहेगी।

बैठक में चमन लाल, उपेंद्र शर्मा, डब्लू पांडेय, अजय पासवान, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, पप्पू सिंह, आजाद भुईया, मो. बारीक अंसारी, जगतार सिंह, डब्लू सिंह, मो. इम्तियाज, मुकेश राउत, फिरदौस आलम, दशरथ सिंह, रविन्द्र पासवान, संजय मिश्रा और विजय कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : बंदूक की नोक पर लूट का 10 दिन में खुलासा, DC-SP ने पूरी SIT को नवाजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबंदूक की नोक पर लूट का 10 दिन में खुलासा, DC-SP ने पूरी SIT को नवाजा
Next Article शोक में डूबा चितरपुर कॉलेज, मां अमीना खातून को भीगी आंखों से कहा अलविदा

Related Posts

Headlines

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026
Headlines

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा पर बिहार में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, हुड़दंगियों पर नकेल, DJ कंप्लीट बैन

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026

दुर्गा पूजा पर बिहार में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, हुड़दंगियों पर नकेल, DJ कंप्लीट बैन

October 5, 2026

उत्सव की चकाचौंध के पीछे बदलाव की खामोश दस्तक, रांची में फिर सजेगा जेसोवा का कारवां

October 5, 2026

‘समस्या पहचानिए, समाधान से कारोबार होगा खड़ा’, युवाओं को स्टार्टअप मंत्र दे गयीं DC मेघा

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.