Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 12:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दूध पीने के बाद 90 फीसदी सांपों की हो जाती है मौत
Headlines

दूध पीने के बाद 90 फीसदी सांपों की हो जाती है मौत

July 25, 2020No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

ज्यादातर लोग सांप का नाम सुनते ही डरने लगते हैं लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि दुनिया भर में 2500 से ज्यादा तरह के सांप पाए जाते हैं। इनमें से केवल 20 प्रतिशत ही जहरीले होते हैं। भारत में लगभग 270 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा जहरीले सांप सिर्फ 4 ही प्रजाति के होते हैं। इनमें कोबरा करैत, रसेल वाइपर और सॉव स्केल्ड वाइपर शामिल हैं। लोग मानते हैं कि सांप इंसान को देखते ही काट लेते हैं, लेकिन सच बात यह है कि सांप भी हमसे उतना ही डरते हैं जितना हम सांप से डरते हैं। सांप सिर्फ अपनी आत्मरक्षा करने के लिए ही वार करते हैं और काटते है। आज नाग पंचमी है जानते हैं सांप से जुड़ी वो बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं…

कैसे शुरू हुआ विश्व सर्प दिवस

इसकी शुरुआत टेक्सास से हुई। 1967 में सांप से जुड़ी एक फर्म यहां शुरू की गई जिसने लोगों को सांपों के बारे में जागरूक करना शुरू किया। सांपों से जुड़े लोगों के भ्रम दूर करने के लिए 16 जुलाई को विश्व सर्प दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। धीरे-धीरे ये काफी प्रचलित हुआ और जागरुकता बढ़ती गई।

सांप से जुड़े 4 सवाल

सवाल: कैसे पहचानें कि सांप ने काटा है?

जहां सांप ने काटा है वहां दो अगल-बगल निशान मिलेंगे। इसके आसपास लालिमा के साथ सूजन दिखती है। प्रभावित हिस्से में दर्द महसूस होने के अलावा सांस लेने में तकलीफ होती है। धुंधला दिखता है और पसीना अधिक निकलता है। सबसे खास बात मुंह से झाग निकलना शुरू हो जाता है।

सवाल: सांप के काटने पर इमरजेंसी में क्या करें?

सबसे पहले जिस हिस्से में काटा है उसे खुला छोड़ें। उस हिस्से पर कपड़ा या ज्वैलरी है तो हटाएं। सबसे जरूरी बात मरीज को ज्यादा हिलने-डुलने न दें। इससे जहर जल्दी और आसानी से शरीर में फैलता है। मरीज को चलने न दें। मौके पर सांप को पकड़ने की कोशिश न करें, संभव हो तो तस्वीर ले लें ताकि इसकी प्रजाति देखकर इलाज करने में आसानी हो सके।

सवाल: सांप के जहर से कब मौत नहीं होती है।

वाइल्ड लाइफ से जुड़े आशीष शर्मा के मुताबिक वेनम और पॉइजन में काफी फर्क होता है। पॉइजन को पीने पर मौत होने का खतरा रहता है लेकिन सांप का जहर यानी वेनम पीने पर मौत नहीं होती। अगर शरीर का अंदरूनी हिस्सा कहीं से डैमेज नहीं है तो ऐसा नहीं होता क्योंकि वेनम रक्त से नहीं मिल पाता। वहीं सांप के काटने पर वेनम सीधा रक्त में मिलकर पूरे शरीर में फैल जाता है।

सवाल: क्या सांप वाकई में दूध पीता है?

 इंडियन सोयायटी फॉर वाइल्डलाइफ रिसर्च के मुताबिक दूध पीने के बाद 90 फीसदी सांपों की मौत हो जाती है। सांप एक रेप्टाइल यानी रेंगने वाला जीव है। दूध ज्यादातर सिर्फ स्तनधारी ही पीते हैं। सांप रंग और स्वाद को पहचान नहीं पाता है। कई बार गला सूखने के कारण पानी की तलाश करता है। इस दौरान दूध मिलने पर इसे पहचान नहीं पाता और पी जाता है। इसके शरीर में दूध आसानी से नहीं पचता और कई बार यही मौत का कारण बन जाता है।

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप

1. इनलैंड ताइपान : यह सांप दुनिया का सबसे जहरीला सांप है इसके डंक में इतना जहर होता है कि इसके एक डंक से 100 इंसान और ढाई लाख चूहे मर सकते हैं।

2. इस्टर्न ब्राउन स्नेक : ये ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला बेहद जहरीला सांप है इसके जहर का 14000वां भाग भी एक इंसान को मौत के घाट उतारने के लिए काफी है।

3. ब्लू करैत : दक्षिण-पूर्व एशिया और इंडोनेशिया में पाया जाने वाला यह जहरीला सांप अजीब प्रवृत्ति का होता है इसमें कोबरा से 12 गुना अधिक जहर होता है।

4. ताइपान : यह सांप ऑस्ट्रिया के इलाकों में पाया जाता है इसके एक डंक में इतना जहर होता है काटने के एक घंटे के अंदर इंसान की मौत हो जाती है।

5. ब्लैक माम्बा : यह बेहद जहरीला सांप है जो अफ्रीका में सबसे अधिक संख्या में पाया जाता है। यह 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकता है।

6. टाइगर स्नेक : यह सांप भी काफी जहरीला होता है जो ऑस्ट्रिया के इलाकों में पाया जाता है। इसके काटने के 30 मिनट से लेकर 24 घंटे के अंदर मौत हो सकती है।

7. फिलीपीन कोबरा : अगर कोबरा प्रजाति की बात करें तो इसमें यह सबसे जहरीला सांप होता है। यह 3 मीटर दूर से ही अपने शिकार पर जहर फेंक सकता है जिससे 30 मिनट के अंदर मौत हो सकती है।

8. वाइपर : वैसे तो यह पूरी दुनिया में पाया जाता है लेकिन भारत, चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया इलाकों में यह सबसे ज्यादा संख्या में पाया जाता है।

9. डेथ ऐडर : यह खासकर ऑस्ट्रेलिया इलाकों में पाया जाता है। यह अपने शिकार को बहुत तेजी से अपने चपेट में लेता है। इसके काटने से 6 घंटे के अंदर ही शिकार मौत के घाट उतर जाता है।

10. रैट्ल स्नेक: यह सांप अमेरिकी महाद्वीप में सबसे ज्यादा संख्या में पाया जाता है यह अपनी पूंछ के पिछले हिस्से से एक झुनझुने जैसी आवाज निकाल कर अपने होने का संकेत देता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहामारी के डर से अपने हो रहें पराए
Next Article जेल की दीवार फांदकर 2 कैदी फरार, हड़कंप

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.