Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 01:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘दुर्गा स्वरोत्सव 2026’ का आगाज, सीएम बोले- मानसिक शांति पाना है तो शास्त्रीय संगीत से जुड़ें
Headlines

‘दुर्गा स्वरोत्सव 2026’ का आगाज, सीएम बोले- मानसिक शांति पाना है तो शास्त्रीय संगीत से जुड़ें

October 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि आज की भागमभाग जिंदगी में अगर मानसिक शांति चाहिए, तो शास्त्रीय संगीत को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करना ही होगा। संगीत सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर हमारे मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ता है। वे शुक्रवार को पटना के रवींद्र भवन में स्पिक मैके की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ‘दुर्गा स्वरोत्सव 2026’ के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे। दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएम ने चिंता जताई कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अपनी समृद्ध कला और संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं, जिसे संजोकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।

स्कूल-कॉलेजों में संगीत से जुड़ें युवा, नशे की आदत से रहेंगे दूर

सीएम ने युवाओं और छात्रों पर खास जोर देते हुए कहा कि आज हाई स्कूलों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को शास्त्रीय संगीत से जोड़ने की सख्त जरूरत है। पढ़ाई के दबाव और आज के माहौल में विद्यार्थियों को मानसिक सुकून चाहिए। अगर वे संगीत की साधना और उसकी लय से जुड़ेंगे, तो उनका मन शांत रहेगा और वे भटकने से बचेंगे। सीएम सम्राट चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि संगीत से जुड़कर युवा नशे की बुरी लत से भी खुद को दूर रख सकते हैं। इसके लिए शिक्षण संस्थानों के स्तर पर खास पहल होनी चाहिए ताकि बच्चों के जीवन में कला का सकारात्मक असर साफ दिखाई दे।


“आज की तेज रफ्तार जिंदगी में अगर सच्चा मानसिक सुकून चाहिए, तो शास्त्रीय संगीत को अपनी दिनचर्या में ढालना होगा। जब हमारे युवा संगीत की साधना से जुड़ेंगे, तो उनका मन शांत रहेगा और वे नशे जैसी घातक बुराइयों से खुद-ब-खुद दूर रहेंगे।”- सम्राट चौधरी, सीएम, बिहार


पूरे बिहार में फैलेगा संगीत का माहौल, कलाकारों को मिलेगा सरकार का साथ

सीएम ने कहा कि शास्त्रीय संगीत के ऐसे बड़े आयोजन सिर्फ राजधानी पटना तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि बिहार के दूसरे शहरों और जिलों में भी इनका विस्तार होना चाहिए। राज्य सरकार कलाकारों को प्रोत्साहित करने और नई पीढ़ी को भारतीय परंपरा से जोड़े रखने के लिए हर मुमकिन मदद करेगी। उन्होंने आयोजक डॉ. माया शंकर की तारीफ करते हुए कहा कि वे लगातार ऐसे मंच तैयार करती रहें, जिससे समाज में शास्त्रीय कलाओं के प्रति नई रुचि जागे।

उद्घाटन के बाद सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर देश के मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित साजन मिश्र की प्रस्तुति को ध्यान से सुना। इस मौके पर कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय कुमार, विधान पार्षद संजय मयूख, पटना की मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर रेश्मी चंद्रवंशी समेत कला-जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में मंत्री राम कृपाल : लापरवाही पर बैंक MD नपे, अफसरों को 15 दिन की मोहलत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकर्तव्य से बड़ा कोई धर्म नहीं… जब रिपोर्टिंग की होड़ भूल फरिश्ता बन गए दो पत्रकार
Next Article प्रेस क्लब रामगढ़ में सीएम की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि, पत्रकारों ने जताया शोक

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.