Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 12:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सिंघानिया मोटर्स में नई Skoda Slavia से उठा पर्दा, AI असिस्टेंट और मसाज सीट से लैस कार
अन्य खबरें

सिंघानिया मोटर्स में नई Skoda Slavia से उठा पर्दा, AI असिस्टेंट और मसाज सीट से लैस कार

October 10, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi (Sunil Poddar) : राजधानी के ऑटोमोबाइल बाजार में स्कोडा की प्रीमियम सेडान स्लाविया नए अवतार में उतर चुकी है। सिंघानिया मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (Singhania Motors Pvt. Ltd.) ने अत्याधुनिक और स्टाइलिश New SKODA SLAVIA की भव्य लॉन्चिंग की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) के मनोज जी (Manoj ji) मौजूद रहे और उन्होंने नई गाड़ी से पर्दा उठाया। इस मौके पर शहर के मीडिया प्रतिनिधि, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स (Influencers), कंटेंट क्रिएटर्स (Content Creators) और कई ऑटो फाइनेंसर्स (Financers) भी शामिल हुए।

प्रीमियम आराम और तकनीक पर फोकस

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के डायरेक्टर पुलक सिंघानिया (Pulak Singhania) और कमल सिंघानिया (Kamal Singhania) ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि New SKODA SLAVIA को आधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा और आरामदायक ड्राइविंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Singhania Motors की हमेशा से कोशिश रही है कि वह रांची और आसपास के ग्राहकों को बेहतरीन गाड़ियां और भरोसेमंद सर्विस दे सके। नई गाड़ी अपने नए लुक और केबिन स्पेस के कारण सेडान के शौकीनों को खूब पसंद आएगी।

दमदार इंजन और 8-स्पीड गियरबॉक्स का विकल्प

सिंघानिया मोटर्स के जीएम सेल्स कृष्णेंदु ने कार की खूबियों की जानकारी देते हुए बताया कि परफॉर्मेंस के मामले में यह गाड़ी काफी आगे है। इसमें 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 PS की ताकत और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस सेगमेंट में पहली बार 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (8-Speed Automatic Transmission) की सुविधा दी गई है, साथ ही ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स (6-Speed Manual Gearbox) का विकल्प भी मिलेगा। वहीं ज्यादा पावर चाहने वालों के लिए 1.5-लीटर TSI इंजन भी मौजूद है, जो 150 PS पावर और 250 Nm टॉर्क के साथ 7-स्पीड डीएसजी (7-Speed DSG) गियरबॉक्स में आता है।

रियर सीट मसाज और एआई जैसे आधुनिक फीचर्स

New SKODA SLAVIA के इंटीरियर में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके प्रेस्टीज (Prestige) और मोंटे कार्लो (Monte Carlo) वेरिएंट में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए मसाज की सुविधा दी गई है, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिली है। इसके अलावा कार में आगे की दोनों सीटें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड हैं। सुरक्षा और सुविधा के लिए 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा (360-Degree Surround View Camera), गूगल क्लाउड (Google Cloud) आधारित एआई असिस्टेंट (AI Assistant), 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (Digital Instrument Cluster) और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम (Premium Audio System) जोड़ा गया है।

लॉन्च के दौरान मौजूद मीडियाकर्मियों और इन्फ्लुएंसर्स ने गाड़ी के फीचर्स को बारीकी से देखा और इसे सराहा। अंत में Singhania Motors Pvt. Ltd. प्रबंधन ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।

इसे भी पढ़ें : रांची में MG Hector Tomahawk EV की धमाकेदार एंट्री, फुल चार्ज पर दौड़ेगी 517 KM

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में MG Hector Tomahawk EV की धमाकेदार एंट्री, फुल चार्ज पर दौड़ेगी 517 KM

Related Posts

बिजनेस

रांची में MG Hector Tomahawk EV की धमाकेदार एंट्री, फुल चार्ज पर दौड़ेगी 517 KM

October 10, 2026
Headlines

बियाडा एमडी ने पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया का लिया जायजा, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर दिये सख्त निर्देश

October 10, 2026
Headlines

आज के बच्चे कल के महानायक, इनकी पढ़ाई के लिए खोल देंगे खजाना : सीएम सम्राट

October 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सिंघानिया मोटर्स में नई Skoda Slavia से उठा पर्दा, AI असिस्टेंट और मसाज सीट से लैस कार

October 10, 2026

रांची में MG Hector Tomahawk EV की धमाकेदार एंट्री, फुल चार्ज पर दौड़ेगी 517 KM

October 10, 2026

बियाडा एमडी ने पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया का लिया जायजा, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर दिये सख्त निर्देश

October 10, 2026

आज के बच्चे कल के महानायक, इनकी पढ़ाई के लिए खोल देंगे खजाना : सीएम सम्राट

October 10, 2026

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.