Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 05:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट
Headlines

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : सीएम सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के अधिकारियों से कहा है कि सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी फैसलों का लाभ तभी है, जब उनकी सही जानकारी वक्त पर सीधे आम जनता तक पहुंचे। गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सूचना एवं जन-संपर्क विभाग सरकार और जनता के बीच का सबसे मजबूत पुल है। प्रचार-प्रसार भाषा इतनी आसान और सीधी हो कि गांव-देहात का आम नागरिक भी आसानी से समझ सके और योजना का लाभ तुरंत उठा सके। बैठक में विभाग के सचिव नवीन कुमार ने योजनाओं के प्रचार के लिए अपनाए जा रहे मौजूदा माध्यमों और नई कार्ययोजना की पूरी जानकारी रखी।

भ्रामक खबरों पर फौरन एक्शन, अलर्ट मोड में रहेगी क्विक रिस्पॉन्स टीम

बैठक के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उड़ने वाली अफवाहों को लेकर अफसरों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनहित के अहम मुद्दों पर नजर रखने के लिए विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम को चौबीसों घंटे सक्रिय रखा जाए। अगर कहीं भी कोई नकारात्मक या झूठी खबर फैलाई जा रही है, तो टीम बिना देर किए वास्तविक तथ्य जनता के सामने रखे और भ्रम को दूर करे। इसी के साथ उन्होंने पत्रकारों के हित की बात करते हुए निर्देश दिया कि पत्रकार पेंशन योजना के नियमों और शर्तों को पूरी तरह स्पष्ट रखा जाए, ताकि राज्य के योग्य पत्रकारों को इसका लाभ लेने में कोई उलझन न हो।

पंचायत स्तर तक बनेगी बात, सोशल मीडिया की शिकायतों का तुरंत होगा समाधान

सीएम ने आम लोगों से सीधा संवाद कायम करने पर खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग, जिला और पंचायत स्तर पर लोगों से सुझाव, फीडबैक और शिकायतें जुटाने का एक मजबूत सिस्टम तैयार किया जाए। आजकल लोग अपनी परेशानियां सोशल मीडिया पर खुलकर लिखते हैं, ऐसे में अधिकारी उन पोस्ट्स की गंभीरता से पड़ताल करें और जो भी कार्रवाई की जा रही है, उसकी जानकारी भी जनता को दें। सीएम ने यह भी जोड़ा कि बिहार की संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को दुनिया भर में पहचान दिलाने के लिए राज्य के बाहर और विदेशों में रह रहे प्रवासियों से भी नियमित संवाद बनाया जाए, जिससे विकसित बिहार का सपना साकार हो सके।

बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह व संजय कुमार सिंह, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार और निदेशक गुंजन सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट का ऐलान- बिहार बनेगा नंबर वन AI हब, 5 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम सम्राट का ऐलान- बिहार बनेगा नंबर वन AI हब, 5 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
Next Article फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

Related Posts

Headlines

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026
Headlines

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026
Headlines

तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026

तीरंदाजी की धरती पर जुटे 432 खाकी निशानेबाज, गवर्नर बोले- लक्ष्य पर नजर ही असली ड्यूटी

October 22, 2026

फाइलों का दौर खत्म, फील्ड में रिजल्ट… ‘सम्राट स्टाइल’ से बदला बिहार का वर्क कल्चर

October 22, 2026

सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे, भ्रामक खबरों पर तुरंत हो एक्शन : सीएम सम्राट

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.