Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 12:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘मैनेज करो वरना अंजाम समझ से परे होगा’… फायरिंग के बाद आजाद सरकार का पोस्ट वायरल
Headlines

‘मैनेज करो वरना अंजाम समझ से परे होगा’… फायरिंग के बाद आजाद सरकार का पोस्ट वायरल

October 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Gumla : गुमला के खटवा नदी के पास शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हथियारबंद अपराधियों ने सड़क निर्माण करा रही शिवालया कंपनी की साइट पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। शाम करीब साढ़े सात बजे हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। काम कर रहे मजदूर और कर्मचारी गोली चलने की आवाज सुनते ही जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

बाइक से आए दो बदमाश और करने लगे फायरिंग

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक गुमला पॉलिटेक्निक के पास खटवा नदी किनारे चल रहे निर्माण स्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने कंपनी के कैंप और कार्यस्थल को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर खलबली मच गई। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद दोनों हमलावर अपनी बाइक की रफ्तार तेज कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।

सोशल मीडिया पर प्रेस रिलीज जारी कर दी धमकी

वारदात के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज वायरल होने लगी। इस पोस्ट में कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह के खासमखास आजाद सरकार के नाम से गोलीबारी की पूरी जिम्मेदारी ली गई। वायरल पोस्ट में साफ तौर पर धमकी देते हुए लिखा गया कि गुमला पॉलिटेक्निक के पास पलमा से गुमला फोरलेन काम में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी आजाद सरकार लेता है। पोस्ट में यह भी चेतावनी दी गई कि यह आखिरी चेतावनी है, समझ जाओ, मैनेज करो और काम करो, वरना इसका अंजाम समझ से परे होगा। इस पोस्ट में मोहित यादव, प्रताप सिंह और राजपाल यादव जैसे नामों के हैशटैग भी लगाए गए हैं। हालांकि, वायरल हुए धमकी भरे इस पोस्ट में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

गोलीबारी की सूचना मिलते ही गुमला थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और वहां मौजूद कर्मियों से पूछताछ की है। हमलावरों की शिनाख्त के लिए आसपास के मुख्य रास्तों और निर्माण स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह मामला रंगदारी और दहशत फैलाने से जुड़ा लग रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फायरिंग करने वाले बदमाशों और इसके पीछे शामिल साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराहत कोष में मदद : IMPPA ने दिए 5 लाख, पूर्व मंत्री ने सौंपा एक माह का वेतन; CM ने जताया आभार
Next Article अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Related Posts

Headlines

श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

October 25, 2026
Headlines

हाईवे पर खड़े पंचर ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, चाचा-भतीजे की मौ’त

October 25, 2026
राशिफल

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

October 25, 2026

हाईवे पर खड़े पंचर ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, चाचा-भतीजे की मौ’त

October 25, 2026

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.