Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 11:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नशा मुक्त बिहार से लेकर महापर्व तक… CS ने तमाम DM को दिये सख्त निर्देश
बिहार

नशा मुक्त बिहार से लेकर महापर्व तक… CS ने तमाम DM को दिये सख्त निर्देश

October 26, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : दीवाली और छठ महापर्व पर घर लौटने वाले परदेसियों की राह आसान करने और विकास योजनाओं को रफ्तार देने के लिए सम्राट सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। CS यानी मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को राज्य के सभी 38 जिलों के डीएम और विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ हाई लेवल समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव ने साफ कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़कों के गड्ढे भरने से लेकर छठ घाटों की व्यवस्था और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों से निपटने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

1. सड़कों और पुलों की मरम्मत : 12 नवंबर तक हर हाल में पूरी हो जांच

त्योहारों में लोगों की आवाजाही को देखते हुए मुख्य सचिव ने पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य और नगर विकास विभाग को मिलकर काम करने को कहा है।

  • 14 दिन का अल्टीमेटम : 12 नवंबर तक सभी सड़कों और पुलों का संयुक्त निरीक्षण पूरा कर रिपोर्ट पीएमआईएस (PMIS) पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
  • अफसरों की तय होगी जवाबदेही : कार्यपालक अभियंताओं को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीएम हर डिवीजन के लिए अलग अफसर तैनात करेंगे।
  • कैमरे से होगी सड़कों की पड़ताल : खराब सड़कों की जांच वीडियो कैमरों से होगी। साइन बोर्ड ठीक करने, ‘कायाकल्प अभियान’ के काम निपटाने और स्ट्रीट लाइट्स चालू रखने में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू रहेगी।

2. रसोई गैस पाइपलाइन : 9 जिलों में पाइपलाइन और जमीन का पेंच तुरंत सुलझाएं

घर-घर सस्ती और साफ ऊर्जा पहुंचाने की योजना की समीक्षा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ हुई। पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण और गया में पीएनजी और सीएनजी के नेटवर्क का हिसाब-किताब लिया गया।

  • अटकी फाइलों को हरी झंडी : जिन 9 जिलों में अब तक गैस नहीं पहुंच सकी है, वहां पाइपलाइन बिछाने की इजाजत और जमीन आवंटन का काम तेजी से निपटाने को कहा गया है।
  • स्मार्ट मीटर का रोना नहीं चलेगा : प्रीपेड और स्मार्ट मीटर लगाने में आ रही दिक्कतों और कर्मियों की कमी दूर करने के लिए ठोस एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया गया।

3. नशा मुक्त बिहार : कल से महीने भर का महा-अभियान, सीएम दिलाएंगे शपथ

मद्यनिषेध विभाग 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक पूरे राज्य में नशा मुक्ति अभियान चलाने जा रहा है।

  • सीएम करेंगे शुरुआत : 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री इस अभियान का आगाज करेंगे। सभी जिलों में डीएम, छात्रों और स्थानीय अफसरों के साथ ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ से जुड़कर नशा छोड़ने का संकल्प लेंगे।
  • चार हफ्तों का चार प्लान : महीने भर चलने वाले इस अभियान को चार हिस्सों में बांटा गया है—पहले हफ्ते ‘नगर की प्रतिज्ञा’, दूसरे हफ्ते ‘गांव का संकल्प’, तीसरे हफ्ते छठ घाटों पर ‘पर्व और परिवार’ और चौथे हफ्ते ‘युवा जोश’ के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी।

4. सोशल मीडिया और प्रेस क्लब : अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत दर्ज होगी FIR 

सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और भ्रामक खबरों पर लगाम लगाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

  • पंचायत स्तर तक इंस्टाग्राम और एक्स : हर पद के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट खुलेंगे और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सार्वजनिक जगहों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे।
  • अभद्र वीडियो पर पुलिसिया कार्रवाई : सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक वीडियो डालने वालों पर आईटी एक्ट और बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं में तुरंत केस दर्ज होगा। सीएम फेलोज और डीपीआरओ मिलकर काम करेंगे।
  • प्रेस क्लब चालू कराएं : जिलों में बने प्रेस क्लब भवनों की लीज डीड पूरी कर उन्हें जल्द से जल्द पत्रकारों के उपयोग के लिए शुरू करने को कहा गया है।

5. छठ घाट और राष्ट्रीय एकता दिवस की तैयारी

बैठक में आने वाले आयोजनों की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया।

  • एकता नगर जाएंगे 1100 प्रतिभागी : 31 अक्टूबर को गुजरात के केवड़िया में होने वाले ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ में बिहार के 22 जिलों से 1100 लोग शामिल होंगे। ये सभी 28 अक्टूबर को पाटलिपुत्र स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगे। डीएम को इनकी सुरक्षा, खाने-पीने, पहचान-पत्र और बसों के पुख्ता इंतजाम करने का जिम्मा मिला है।
  • छठ घाटों का कायाकल्प : छठ महापर्व के लिए ‘जय छठी मैया’ अभियान के तहत घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा, मरम्मत और लाइटिंग का काम तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया गया है, ताकि व्रतियों को कोई परेशानी न हो।

इसे भी पढ़ें : बिहार में राशन वितरण पर नजर रखेगा फ्लाइंग स्क्वॉड, मंत्री अशोक क्या दे गये निर्देश… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमंत्री सुनील कुमार ने CMRF में दिए ₹40.89 लाख और 1 माह का वेतन, CM ने जताया आभार
Next Article Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

Related Posts

Headlines

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026
Headlines

मंत्री सुनील कुमार ने CMRF में दिए ₹40.89 लाख और 1 माह का वेतन, CM ने जताया आभार

October 26, 2026
Headlines

जमीन के लफड़े में रेत डाला भतीजे का गला, प्रोफेसर चाचा बेटा सहित 6 घंटे में गिरफ्तार

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आदिकवि की याद, बदलाव की बात… हरमू में गूंजे महर्षि वाल्मीकि के विचार

October 26, 2026

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026

नशा मुक्त बिहार से लेकर महापर्व तक… CS ने तमाम DM को दिये सख्त निर्देश

October 26, 2026

मंत्री सुनील कुमार ने CMRF में दिए ₹40.89 लाख और 1 माह का वेतन, CM ने जताया आभार

October 26, 2026

जमीन के लफड़े में रेत डाला भतीजे का गला, प्रोफेसर चाचा बेटा सहित 6 घंटे में गिरफ्तार

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.