Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 12:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Chaibasa : चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिन्तुगाड़ा गांव में बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक सनकी पति ने अपनी ही 35 वर्षीय पत्नी सलमी सिंकू की गैता (कुदाल जैसा लोहे का औजार) से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के वक्त महिला घर में सो रही थी। वारदात की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति मंगिल सिंकू को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राफेल मुर्मू ने भी थाने पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल की।

ससुर शौच के लिए बाहर निकला और अंदर बंद कर दिया दरवाजा

जिन्तुगाड़ा गांव जगन्नाथपुर थाने से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक घटना बुधवार अहले सुबह करीब चार बजे घटी। मृतका का बुजुर्ग ससुर तड़के शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी बीच आरोपी मंगिल सिंकू ने अंदर से घर का मुख्य दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने चारपाई पर गहरी नींद में सो रही अपनी पत्नी सलमी के सिर पर गैता से एक के बाद एक कई जानलेवा वार कर दिए। कमरे के अंदर से बहू की चीख-पुकार सुनकर बाहर खड़े ससुर ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर नहीं जा सका। आसपास तीन-चार घर कुछ दूरी पर होने के चलते ग्रामीणों को भी समय पर इस घटना की भनक नहीं लग सकी। गनीमत रही कि उस समय बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे, नहीं तो वे भी किसी अनहोनी का शिकार हो सकते थे।

तीन दिन पहले घर छोड़कर भागा था, परिजन ढूंढकर लाए थे

गांव वालों ने बताया कि आरोपी मंगिल सिंकू का मानसिक संतुलन पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं था और वह अजीब हरकतें कर रहा था। वह तीन दिन पहले अचानक घर छोड़कर कहीं चला गया था। काफी खोजबीन के बाद सोमवार को ही परिजन उसे पाताहातु से वापस घर लेकर आए थे। किसी को यह अंदेशा नहीं था कि घर लौटते ही वह इतना बड़ा कांड कर देगा। पकड़े जाने के बाद जब ग्रामीणों और पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो वह अपनी पत्नी की हत्या करने की बात से मुकर रहा है।

हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की असली वजह क्या थी और घटना के समय वहां क्या हुआ, इन सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच चल रही है। हत्या में इस्तेमाल किए गए गैता को बरामद करने और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

इसे भी पढ़ें : वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.