Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 04:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज
Headlines

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : भोर के साढ़े तीन बजे जब पूरी राजधानी गहरी नींद में डूबी थी, तभी सन्नाटे को चीरती हुई पांच गोलियों की गूंज ने पूरे कांके रोड इलाके को दहला दिया। प्रेम नगर में हाल ही में शिफ्ट हुए कोयला कारोबारी संजय करमाली के दरवाजे पर मौत का पैगाम लेकर पहुंचे बाइक सवार शूटरों ने चंद सेकंड में दहशत का ऐसा खेल खेला कि पूरा परिवार सहम उठा। हजारीबाग के होटल कांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि विदेश में बैठे गैंगस्टर राहुल दुबे के गिरोह ने रांची में एक और खूनी दुस्साहस की इबारत लिख दी।

सन्नाटे में गोलियों की तड़तड़ाहट और दहला परिवार

शुक्रवार की अहले सुबह जब चारों तरफ अंधेरा पसरा हुआ था, तभी एक बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश शूटर संजय करमाली के नए मकान के सामने आकर रुके। इससे पहले कि पहरेदार या आसपास का कोई शख्स कुछ समझ पाता, बदमाशों ने कमर से पिस्टल निकाली और घर की बाउंड्री तथा दरवाजों को निशाना बनाते हुए दनादन पांच राउंड फायरिंग झोंक दी। गोलियों की तेज आवाज से पूरा घर थर्रा उठा। कमरे में सो रहे परिजन हड़बड़ा कर उठे और किसी तरह छिपकर जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर खाली सड़कों पर बाइक की रफ्तार बढ़ाते हुए अंधेरे में ओझल हो गए।

हजारीबाग होटल कांड से भी जुड़े तार

इस खौफनाक हमले की पटकथा वारदात से चंद घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर लिख दी गई थी। गिरोह के शार्प शूटर प्रकाश शुक्ला ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर खुली चेतावनी जारी की थी। इस पोस्ट में साफ तौर पर कबूल किया गया था कि हजारीबाग स्थित एके इंटरनेशनल होटल में हुई अंधाधुंध फायरिंग उसी के इशारे पर हुई थी। इसके साथ ही संजय करमाली को कोयला कारोबार के सिलसिले में अंतिम चेतावनी दी गई थी। पुलिस जब तक इस वर्चुअल धमकी को समझ पाती, तब तक गिरोह के जमीनी मोहरों ने कांके रोड में असलहों का मुंह खोल दिया।

खौफ में कारोबारी, सुराग तलाशने में जुटी पुलिस

वारदात के बाद से संजय करमाली और उनका परिवार गहरे सदमे में है। थाने पहुंचे कारोबारी का खौफ इस कदर था कि उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात तक नहीं की और सीधे कहा कि जो भी कहना है पुलिस ही कहेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के हेडक्वार्टर डीएसपी अमर कुमार पांडे खुद जांच की कमान संभाल रहे हैं। पुलिस की टीमें इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि शूटरों के रूट और उनकी पहचान का सुराग मिल सके। पुलिस का दावा है कि विदेश से ऑपरेट हो रहे इस गिरोह के स्थानीय नेटवर्क को जल्द ध्वस्त कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट
Next Article आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

Related Posts

झारखंड

‘ऑपरेशन भरोसा’ : जेब से फिसली यादें खाकी ने ढूंढ निकाली

October 30, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
Headlines

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘ऑपरेशन भरोसा’ : जेब से फिसली यादें खाकी ने ढूंढ निकाली

October 30, 2026

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026

राजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.