Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 08:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कंपनियों से मुख्य सचिव की अपील- बच्चे ही भविष्य, CSR फंड से संवारें स्कूल और कॉलेज
Headlines

कंपनियों से मुख्य सचिव की अपील- बच्चे ही भविष्य, CSR फंड से संवारें स्कूल और कॉलेज

October 30, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मुख्य सचिव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार के विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू), बड़े कॉरपोरेट्स और बैंकों से सीएसआर फंड का सही इस्तेमाल करने की अपील की है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आयोजित बिहार स्टेट कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) नीति 2025 के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सभी प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधि जुटे। बैठक में मुख्य सचिव ने साफ कहा कि राज्य के विकास लक्ष्यों को तेजी से हासिल करने के लिए कंपनियों को अपने सीएसआर फंड को सरकार की प्राथमिकताओं के साथ जोड़ना होगा। इस मौके पर वित्त विभाग की सचिव (व्यय) रचना पाटिल और वित्त विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

स्कूलों के कायाकल्प और बच्चों के पोषण पर रहेगा खास जोर

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बैठक में बच्चों के कल्याण को सबसे अहम बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारा भविष्य हैं, इसलिए सभी कॉरपोरेट संस्थाएं अपने सीएसआर बजट का एक बड़ा हिस्सा सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में खर्च करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सुविधाएं बेहतर होंगी तो बच्चों की पढ़ाई का स्तर अपने आप सुधरेगा। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और बेहतर पोषण के लिए फूड बास्केट्स उपलब्ध कराने की भी अपील की, जिससे कुपोषण से निपटने में मदद मिल सके।

कंपनियों के लिए फंडिंग के दो रास्ते तय, पारदर्शी व्यवस्था पर फोकस

बैठक में कंपनियों के लिए सीएसआर फंड देने की प्रक्रिया भी स्पष्ट की गई। मुख्य सचिव ने बताया कि डोनर्स अपनी सुविधा के अनुसार दो विकल्पों में से किसी एक को चुन सकते हैं। पहले विकल्प के तहत कंपनियां बिहार स्टेट सीएसआर सोसाइटी के जरिए सीधे फंड ट्रांसफर कर सकती हैं। वहीं दूसरे विकल्प के रूप में सीएसआर पोर्टल पर मौजूद प्रोजेक्ट शेल्फ से सीधे अपनी पसंद का प्रोजेक्ट चुनकर संबंधित एजेंसी को फंड जारी किया जा सकता है। सचिव (व्यय) रचना पाटिल ने प्रस्तुति देकर रजिस्ट्रेशन से लेकर फंड के इस्तेमाल तक के छह चरणों को विस्तार से समझाया। मुख्य सचिव ने सभी प्रतिनिधियों से बिहार के सतत और समावेशी विकास से जुड़ने की बात कही, जिससे सामाजिक स्तर पर बड़ा बदलाव दिख सके।

बैठक में इन कंपनियों ने लिया हिस्सा…

  1. CENTRAL PSU’s

  • M/S INDIAN OIL CORPORATION LIMITED
  • M/S N.T.P.C. LIMITED
  • M/S BHARAT PETROLEUM CORPORATION LT
  • M/S HINDUSTAN PETROLEUM CORPON, LTD
  • LIFE INSURANCE CORPORATION OF INDIA, BIHAR
  • POWER GRID CORPORATION OF INDIA LTD
  • REC LIMITED
  • STEEL AUTHORITY OF INDIA LTD.
  1. BANK’S

  • STATE BANK OF INDIA
  • HDFC BANK LTD.
  • PUNJAB NATIONAL BANK
  • BANK OF BARODA
  • UNION BANK OF INDIA
  • INDUSIND BANK LTD.
  • CANARA BANK
  • CENTRAL BANK OF INDIA
  • UCO BANK
  • YES BANK
  • AXIS BANK
  • ICICI BANK
  • INDIAN BANK
  • BANK OF INDIA
  • NABARD
  1. CORPORATES

  • ITC LIMITED
  • ADITYA VISION LIMITED
  • SHREE CEMENT LIMITED
  • L&T ENERGY-CARBONITE SOLUTION
  • MARUTI SUZUKI INDIA LTD.
  • ZERODHA
  • Coca Cola
  • EPIC AGRO (Campa Cola)
  • Adani
  • Bihar Distillers and bottlers pvt ltd.
  • Parmamn NUTRI PVT. LTD

इसे भी पढ़ें : बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 1476 करोड़, CM सम्राट ने PM का जताया आभार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजियो की आंधी के आगे थमी एयरटेल की रफ्तार… जानें कैसे
Next Article गंगा जल और फरक्का समझौते में बिहार को मिले प्राथमिकता, नदियां हमारी सबसे बड़ी ताकत : CM

Related Posts

बिहार

खेत बचेंगे तभी किसान समृद्ध होंगे, खाद-बीज में गड़बड़ी करने वाले नपेंगे : कृषि मंत्री

October 30, 2026
Headlines

गंगा जल और फरक्का समझौते में बिहार को मिले प्राथमिकता, नदियां हमारी सबसे बड़ी ताकत : CM

October 30, 2026
Headlines

बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 1476 करोड़, CM सम्राट ने PM का जताया आभार

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

खेत बचेंगे तभी किसान समृद्ध होंगे, खाद-बीज में गड़बड़ी करने वाले नपेंगे : कृषि मंत्री

October 30, 2026

गंगा जल और फरक्का समझौते में बिहार को मिले प्राथमिकता, नदियां हमारी सबसे बड़ी ताकत : CM

October 30, 2026

कंपनियों से मुख्य सचिव की अपील- बच्चे ही भविष्य, CSR फंड से संवारें स्कूल और कॉलेज

October 30, 2026

जियो की आंधी के आगे थमी एयरटेल की रफ्तार… जानें कैसे

October 30, 2026

बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 1476 करोड़, CM सम्राट ने PM का जताया आभार

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.