Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 07:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के दूध, तरकारी और मछली को देश-दुनिया तक ले जाएंगे, बिचौलियों का खेल खत्म : सीएम
Headlines

बिहार के दूध, तरकारी और मछली को देश-दुनिया तक ले जाएंगे, बिचौलियों का खेल खत्म : सीएम

November 1, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार के दूध, ताजी तरकारी और मछली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। पटना के कॉम्फेड परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि गांव, किसान, पशुपालक, महिलाएं और युवा मिलकर ही बिहार की तरक्की को आगे बढ़ाएंगे। पशुपालकों और किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए पूरी व्यवस्था को डिजिटल किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि किसानों के पसीने की पूरी कीमत सीधे उनके हाथ में मिले, इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया और डीबीटी के जरिए 1,06,063 दुग्ध उत्पादक किसानों के बैंक खातों में 68.51 करोड़ रुपये की राशि सीधे भेजी। यह भुगतान 1.46 करोड़ लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति के बदले किया गया है।

किसानों को मिलेगी यूनिक आईडी, ‘सुधा संपर्क’ से तुरंत सुलझेंगी समस्याएं

सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी दुग्ध उत्पादक किसानों को जल्द से जल्द यूनिक फार्मर आईडी उपलब्ध कराई जाए। इस आईडी के जरिए किसान के दूध की गुणवत्ता, फैट और एसएनएफ की सही मात्रा के साथ-साथ उनके भुगतान की डिजिटल निगरानी सीधे हो सकेगी। पशुपालकों को अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18003456199 के साथ ‘सुधा संपर्क’ कॉल सेंटर शुरू कर दिया गया है। दूध के संकलन और गाड़ियों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम भी चालू हो गया है। इसके अलावा पशुओं की नस्ल सुधारने और दूध उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए मुंगेर में सीमन स्टेशन, डुमरांव में बछिया पालन केंद्र और 12 टोटल मिक्स्ड राशन प्लांट लगाने पर तेजी से काम हो रहा है।

पटना में कॉम्फेड के Integrated Command and Control Centre (ICCC) एवं “सुधा संपर्क” कॉल सेंटर का उद्घाटन किया। DAT के माध्यम से 5832 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के 106063 लाभार्थियों के खातों में 68.51 करोड़ रुपए राशि का प्रत्यक्ष अंतरण किया।

साथ ही जैविक उद्यान में सुधा कैफेटेरिया एवं तरकारी दुकान तथा मीठापुर में Fresh Catch Kiosk एवं सुधा पार्लर का शुभारंभ किया।

दुग्ध उत्पादकों का सशक्तीकरण, उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएँ और बिहार में सहकारिता का विस्तार हमारी प्राथमिकता है।

— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) November 1, 2026

दूसरे राज्यों में भी बिकेगा सुधा, हर पंचायत में खुलेंगे जीविका बिक्री केंद्र

सीएम ने जोर देकर कहा कि बिहार की पहचान बन चुका सुधा ब्रांड अब देश के दूसरे राज्यों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत जगह बनाएगा। असम के तेजपुर में 20 हजार लीटर क्षमता की यूनिट शुरू हो चुकी है और वहां 50 हजार लीटर की एक और यूनिट लगाने की योजना है। इसके साथ ही कोलकाता में 10 हजार लीटर क्षमता की इकाई तैयार की जा रही है। राज्य के हर गांव में दुग्ध सहकारी समिति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में राज्य में 33,897 समितियां सक्रिय हैं और रोजाना करीब 23.90 लाख किलोग्राम दूध इकट्ठा हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 तक इसे बढ़ाकर 50 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य तय किया गया है। ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए 3,200 ‘सुधा सखी’ तैयार की जा रही हैं और 31 मार्च 2027 तक राज्य की सभी 8,053 पंचायतों में जीविका-सुधा बिक्री केंद्र शुरू कर दिए जाएंगे।

‘फ्रेश कैच’ ब्रांड से बिकेगी मछली, पटना से सिलीगुड़ी रवाना हुई पहली खेप

सीएम ने राजधानी में जैविक उद्यान के गेट नंबर दो पर सुधा कैफेटेरिया और तरकारी दुकान का फीता काटा। इसके बाद मीठापुर स्थित मीन भवन में फ्रेश कैच कियोस्क और नए सुधा पार्लर का निरीक्षण किया। सीएम ने बक्सर से सिलीगुड़ी के लिए ताजी मछलियों से लदी विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों को बड़ा बाजार देने के लिए पूरे राज्य में 100 फ्रेश कैच कियोस्क खोले जाएंगे, जहां ‘फ्रेश कैच (फिश ऑफ बिहार)’ नाम से ताजी मछलियां ग्राहकों को मिलेंगी। इससे राज्य के मछली पालकों को अपनी उपज का पूरा और सही मुनाफा मिलेगा।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय कुमार चैधरी, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नन्द किषोर राम, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अषोक, डीएम कुंदन कुमार, निदेशक मत्स्य निदेशालय तुषार सिंगला, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्राचीन पहाड़ी मंदिर में चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
Next Article Gen Z और Gen Alpha के कंधे पर अब लोकतंत्र का दारोमदार… युवा संसद में बोले सीएम सम्राट

Related Posts

Headlines

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026
Headlines

टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में घेरी गई XUV, महिलाओं के शरीर से निकले 62 लाख कैश

November 1, 2026
Headlines

बीवी का गला घोंटकर सड़क किनारे फेंक दी लाश, फिर…

November 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026

टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में घेरी गई XUV, महिलाओं के शरीर से निकले 62 लाख कैश

November 1, 2026

बीवी का गला घोंटकर सड़क किनारे फेंक दी लाश, फिर…

November 1, 2026

Gen Z और Gen Alpha के कंधे पर अब लोकतंत्र का दारोमदार… युवा संसद में बोले सीएम सम्राट

November 1, 2026

बिहार के दूध, तरकारी और मछली को देश-दुनिया तक ले जाएंगे, बिचौलियों का खेल खत्म : सीएम

November 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.