Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 07:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। कर्रा थाना क्षेत्र के कोशांबी कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े नौ लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में तीन महिलाएं और चार मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मदद करने पहुंचे थे, खुद बन गए शिकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की शुरुआत एक मामूली सड़क दुर्घटना से हुई थी। कोशांबी कॉलोनी के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी थी। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। कुछ पुरुष झाड़ियों में फंसे स्कूटी सवार को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, जबकि महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर यह सब देख रहे थे। उसी समय तोरपा की ओर से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार ट्रेलर ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े लोगों को सीधे रौंदते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर और खलासी गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

एक ही घर की तीन पीढ़ियां खत्म, पसरा मातम

इस भीषण हादसे ने कई घरों के चिराग बुझा दिए। स्थानीय निवासी बिरसा नायक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके ही परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक झटके में दम तोड़ दिया। बिरसा नायक ने रोते हुए बताया कि हादसे में उनकी पत्नी कसीला देवी, बेटी अंजलि और महज एक साल की नातिन की मौत हो गई। एक साथ मां, बेटी और नातिन की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जांच शुरू

चीख-पुकार सुनकर आसपास के अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। इनमें खुशबू नाम की घायल को खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे घायल का इलाज तोरपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस ने सभी सात शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक तथा खलासी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

Related Posts

Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.