WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : जिस घर की छत के नीचे एक अनाथ बच्ची खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करती थी, उसी आंगन के एक रिश्ते ने उसे मौत के घाट उतार दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक ऐसा सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक बड़े पापा ने अपनी ही 11 साल की मासूम भतीजी को पहले अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर पकड़े जाने के डर से पत्थर से उसका सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी।
गुरुवार की शाम और वो आखिरी साइकिल की सवारी
यह कहानी उस मासूम की है, जिसके सिर से माता-पिता का साया पहले ही उठ चुका था। जिंदगी की ठोकरों के बीच उसके चाचा ने उसे सहारा दिया और अपने घर में रखकर उसका पालन-पोषण कर रहे थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन गुरुवार की शाम उस बच्ची की जिंदगी की आखिरी शाम साबित हुई। शाम ढलते ही बच्ची अचानक घर से लापता हो गई। जब काफी देर तक वह नजर नहीं आई, तो घर में हड़कंप मच गया। परिजन बदहवास होकर मोहल्ले और आसपास के इलाकों में उसे ढूंढने निकले। तलाश के दौरान एक सुराग मिला कि बच्ची को आखिरी बार उसके ही बड़े पापा सन्नी गोप के साथ देखा गया था।
तीसरी आंख ने खोला खौफनाक राज
बड़े पापा का नाम सामने आते ही परिजनों के मन में शक की सुई घूमने लगी। बिना वक्त गंवाए परिजनों ने सन्नी गोप के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जैसे ही स्क्रीन पर फुटेज चली, सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। कैमरे में साफ दिखाई दे रहा था कि सन्नी गोप मासूम भतीजी को अपनी साइकिल पर बैठाकर घर से बाहर ले जा रहा है। लेकिन असली झटका तब लगा, जब कुछ ही घंटों बाद सन्नी गोप उसी साइकिल पर अकेले घर लौटता नजर आया। साइकिल पर बैठकर गई वो मासूम अब उसके साथ नहीं थी।
दुकान के पास छोड़ने की झूठी कहानी
सीसीटीवी का यह पुख्ता सबूत हाथ लगते ही परिजनों ने सन्नी गोप को घेर लिया और उससे सवालों की झड़ी लगा दी। अपने ही जाल में फंसता देख सन्नी घबरा गया और बातें घुमाने लगा। उसने खुद को बचाने के लिए एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई और कहा कि उसने बच्ची को पास की एक दुकान के पास छोड़ दिया था, उसके बाद वह कहां गई, उसे नहीं पता। लेकिन कैमरे की फुटेज देख चुके परिजनों को उसके इस झूठ पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं हुआ। मामला बिगड़ता देख परिजन सीधे मुफस्सिल थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई।
खाकी की सख्ती के आगे टूटा हैवान, कबूला जुर्म
मामले की गंभीरता को देखते ही मुफस्सिल थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी सन्नी गोप को हिरासत में ले लिया। थाने में जब पुलिस ने अपने अंदाज में सख्ती से पूछताछ शुरू की, तो आरोपी ज्यादा देर तक सच छिपा नहीं सका और टूट गया। उसने पुलिस के सामने जो कबूलनामा किया, उसे सुनकर पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए।
आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया। जब उसे लगा कि बच्ची घर जाकर सबको सब कुछ बता देगी, तो उसने पकड़े जाने के डर से मासूम का गला दबा दिया। इतने से भी उसका मन नहीं भरा, तो उसने पास पड़े एक पत्थर से बच्ची का सिर कुचल दिया ताकि उसकी मौत सुनिश्चित हो जाए और कोई उसे पहचान न सके। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने सबूत मिटाने के लिए डिलियामिर्चा के पास रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में शव को फेंक दिया और ऊपर से झाड़ियों से ढक दिया।
झाड़ियों से बरामद हुआ मासूम का शव
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की टीम जब डिलियामिर्चा के पास रेल लाइन किनारे पहुंची, तो झाड़ियों के नीचे छिपाया गया बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। इस खौफनाक मंजर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और इलाके में सन्नाटा पसर गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बड़े पापा को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
है।इसे भी पढ़ें : रात भर इकलौते बेटे को तलाशते रहे परिजन, सुबह घर के पीछे बांस की बाड़ी में मिली लाश






