Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 03:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 10 की मौत
देश

कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 10 की मौत

August 9, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार को एक होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। होटल को कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। घटना के वक्त यहां 40 मरीज थे। मेडिकल स्टाफ के भी 10 लोग थे। यह आग एलुरु रोड स्थित होटल स्वर्ण पैलेस में लगी। इसे रमेश हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए किराए पर लिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर दुख जताया। मोदी ने कहा कि आंध्र के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी से बात की है। हरसंभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्‌डी ने हादसे की जांच का आदेश दिया है। हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 50-50 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

कृष्णा जिले के डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर मोहम्मद इम्तियाज ने बताया कि हादसा तड़के करीब 5 बजे हुआ। ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं। पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी।

विजयवाड़ा की जिस होटल में आग लगी, उसे कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर बनाया गया था।

गुजरात के अहमदाबाद के श्रेय कोविड अस्पताल में भी गुरुवार को आग लगी थी। इस हादसे में 8 मरीजों की मौत हुई थी। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थे। आग अस्पताल के चौथी मंजिल पर लगी। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के ट्रस्टी भारत महंत और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है।

आंध्र प्रदेश संक्रमण के मामले में देश में तीसरे नंबर पर

संक्रमण के मामले में आंध्र प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है। यहां 2.17 लाख कोरोना के केस आ चुके हैं। 85 हजार 486 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1 लाख 29 हजार 615 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 हजार 939 मरीजों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेलवे में सिर्फ इंटरव्यू देकर पाएं नौकरी
Next Article हसीन जहां को मिली दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी

Related Posts

Headlines

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026
बिहार

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026
झारखंड

हुनर, हौसला और संवेदना… बारिश की फुहारों के बीच मोरहाबादी में जली उम्मीदों की रोशनी

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026

हुनर, हौसला और संवेदना… बारिश की फुहारों के बीच मोरहाबादी में जली उम्मीदों की रोशनी

October 29, 2026

बिहार के 38 जिलों में ‘स्टार्टअप बैंक कनेक्ट’, युवाओं ने सीखे बिना गारंटी लोन पाने के तरीके

October 29, 2026

गंगा जल संधि पर पटना में मंथन कल, केंद्र के सामने मजबूती से पक्ष रखेगा बिहार

October 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.