Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 03:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हसीन जहां को मिली दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी
देश

हसीन जहां को मिली दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी

August 9, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

कोलकाता। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इसको लेकर उन्हें कई बार आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा है। इसी तरह गत 5 अगस्त को हसीन जहां द्वारा सोशल मीडिया पर राम मंदिर निर्माण को लेकर पूजन के लिए बधाई देने पर कुछ लोगों ने उन्हें दुष्कर्म के साथ जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर उनके साथ गाली- गलौज भी की गई है। हसीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।

हसीन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 5 अगस्त को जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन हुआ तो मैंने देश के समस्त हिंदू समाज को मुबारकबाद दी, क्योंकि हिंदू समाज भी हम मुस्लिम समाज के त्योहारों पर हमें बधाई देता है। लेकिन कुछ लोगों को यह नागवार गुजरा और उन्होंने मुझे सोशल मीडिया पर गालियां, जान से मारने और यहां तक की दुष्कर्म करने की धमकी भी दी है।

मोदी, शाह और ममता से लगाई गुहार

इस मामले में हसीन ने लिखा है कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध है कि प्रशासन को इस मामले पर संज्ञान लेने का आदेश दें। हम सर्वधर्म समभाव रखने वाले देश के निवासी हैं, जहां ऐसी बात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे मैं बेहद दुखी हूं। हसीन ने कहा है कि वह कोलकाता स्थित पुलिस मुख्यालय लाल बाजार में भी इसकी शिकायत करेंगी।

शुभचिंतकों को दी मंदिर निर्माण की बधाई

हसीन जहां ने जो पोस्टर शेयर किया है उसपर श्रीराम और राम मंदिर की तस्वीर बनी हुई है। साथ ही उसपर लिखा है, ‘अयोध्या में श्रीराम मंदिर की भूमिपूजन के लिए समस्त हिंदू समाज को दिली मुबारकबाद। ढेर सारी शुभकामनाएं। हसीन जहां।’ कैप्शन में उन्होंने कई तरह के इमोजी का इस्तेमाल किया।

2018 में चर्चा में आई थीं हसीन जहां

साल 2018 में हसीन जहां उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने मोहम्मद शमी पर फिक्सिंग तक का आरोप लगा दिया था। हसीन जहां की जांच बीसीसीआई को भी करनी पड़ी थी। हालांकि, उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। इसके अलावा हसीन जहां ने शमी के भाई पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप तक लगा दिया था। यही नहीं उन्होंने शमी पर कई महिलाओं से संबंध होने का आरोप भी लगाया था। हालांकि जांच में कुछ साबित नहीं हो सका।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 10 की मौत
Next Article आइआइटी कानपुर में बना मानव रहित हेलीकॉप्टर

Related Posts

Headlines

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026
बिहार

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026
झारखंड

हुनर, हौसला और संवेदना… बारिश की फुहारों के बीच मोरहाबादी में जली उम्मीदों की रोशनी

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026

ऊंची छलांग से नाप डाला जापान, झटका गोल्ड मेडल, CDPO शैलेश को CM सम्राट ने नवाजा

October 29, 2026

हुनर, हौसला और संवेदना… बारिश की फुहारों के बीच मोरहाबादी में जली उम्मीदों की रोशनी

October 29, 2026

बिहार के 38 जिलों में ‘स्टार्टअप बैंक कनेक्ट’, युवाओं ने सीखे बिना गारंटी लोन पाने के तरीके

October 29, 2026

गंगा जल संधि पर पटना में मंथन कल, केंद्र के सामने मजबूती से पक्ष रखेगा बिहार

October 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.